इंदौर में ट्रस्ट से जीती गई 20.4 एकड़ जमीन देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिलेगी

इंदौर, 21 जून। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उषा राजे ट्रस्ट से सुप्रीम कोर्ट में जीती गई 20.4 एकड़ जमीन इस सप्ताह देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिल जाएगी। इसके बाद प्रबंधन इस पर विकास कार्य शुरू कर देगा। वहीं बिजासन मंदिर के नीचे से नावदा जाने वाले रास्ते को भी प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया जाएगा।

Devi Ahilyabai Holkar International Airport will get 20.4 acres of land won from the trust in Indore

एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि पिछले कार्यकाल की अंतिम केबिनेट बैठक में शिवराज सरकार ने इस जमीन को प्रबंधन को देने का निर्णय दिया था, लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया था। वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद भी जमीन पर कब्जा इसलिए नहीं मिल रहा था कि सुपर कारिडोर एक्सटेंशन के निर्माणाधीन होने से धार रोड जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता नहीं था।

अगर प्रबंधन जमीन ले लेता तो बिजासन के नीचे से जाने वाला रास्ता बंद हो जाता, लेकिन अब यह रास्ता बनकर तैयार है। इस मामले में हमने कलेक्टर मनीष सिंह से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि प्रबंध्ान अब यह जमीन ले सकता है। केवल सुपर कारिडोर एक्सटेंशन के कारण यह दिक्कत थी लेकिन अब काम हो चुका है। सान्याल ने बताया कि इसी सप्ताह हम सांसद शंकर लालवानी से चर्चा कर विकास कार्य की शुरुआत करवाकर जमीन पर कब्जा ले लेंगे।

निजीकरण के कारण नहीं होंगे ज्यादा कार्य

प्रबंधन सूत्रों के अनुसार अब जमीन मिलने के बाद भी प्रबंध्ान यहां पर ज्यादा काम नहीं करवाएगा। केवल जमीन को अपने कब्जे में लेगा और बांउड्रीवाल बना लेगा। वहीं एयरपोर्ट पर आने वाले वाहनों की निकासी के लिए नया गेट बनाया जाएगा। ताकि पीक आवर्स में जाम न लगे। एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने की संभावना है। पहले जमीन मिलने पर प्रबंधन द्वारा यहां नया टर्मिनल भवन, कन्वेंशन सेंटर, प्रशासनिक भवन, होटल, बनाने की योजना थी। अब जो नई कंपनी या समूह इंदौर एयरपोर्ट को ठेके पर लेगा उसी के द्वारा यह कार्य किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+