MP: ओलावृष्टि से फसल को पहुंचा नुकसान, BJP सांसद ने किसानों को दिलाया मदद का भरोसा

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मौसम के कारण ओलावृष्टि के चलते खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं अब बीजेपी के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल किसानों के खेत पहुंचकर किसानों को उचित मदद के लिए आश्वस्त करते नजर आ रहे हैं।

khargone

मध्यप्रदेश के मालवा अंचल समेत तमाम अंचल और जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल प्रभावित हुई है, जहां ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसल खेतों में बिछ गई। इतना ही नहीं, खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जिससे चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी। प्रदेश में इन दिनों गेहूं और चने की फसल काटने का काम खेतों में किया जा रहा है, लेकिन इस बीच अचानक बदले मौसम के कारण ओलावृष्टि के चलते खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं अब बीजेपी के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल किसानों के खेत पहुंचकर किसानों को उचित मदद के लिए आश्वस्त करते नजर आ रहे हैं।

फसलों का निरीक्षण कर सांसद ने किसानों से की चर्चा

बीते दिनों तेज हवा आंधी, पानी व ओलावृष्टि से क्षेत्र में गेहूं, मक्का, चने की फसलों में जो नुकसान हुआ है। उसके लिए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर चिंता प्रकट की है। सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने खरगोन जिले के गोगांवा जनपद के ग्राम घूघरियाखेड़ी व आस-पास के गाँव में भ्रमण कर किसानो से चर्चा की, साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित एक भी किसान के खेत का सर्वे ना छूटे। सभी किसानो को आश्वस्त करते हुए कहा कि, देश व प्रदेश की सरकार सभी किसान भाईयों के साथ उनके हर सुख-दुःख में खड़ी है।

राज्यसभा सांसद ने लिया जायजा

इससे पहले राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने तेज आंधी-तूफान से हुए फसलों के नुकसान का किसान के खेत पहुँचकर प्रत्यक्ष रूप से जायजा लिया। सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने बड़वानी जिले के ग्राम लोनसरा, बालकुआ, सजवानी, रेहगुन, तलून, धाबाबावड़ी और तलवाड़ा बुजुर्ग सहित अनेक गांवों को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के खेत मे पहुँचकर आंधी-तूफान से हुए फसलों के नुकसान को देखा और अन्नदाताओं से चर्चाकर मुख्यमंत्री को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराने तथा नुकसान का सर्वे कर हर संभव मदद हेतु आश्वस्त किया। साथ ही बड़वानी, धार एवं खरगोन के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़े- Indore: अबकी बार सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी रंगारंग गेर, नगर निगम की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+