Indore: अबकी बार सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी रंगारंग गेर, नगर निगम की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र

इंदौर में 12 मार्च को रंगपंचमी के अवसर पर रंगा रंग गेर निकलेगी, इसी के चलते इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली फाग यात्रा यानि गेर को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है.

indore

Recommended Video

      इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय अनोखें अंदाज में देंगे दस्तक,कवि सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली फाग यात्रा यानि गेर को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसे लेकर नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा अपने-अपने स्तर पर गैर मार्ग को व्यवस्थित करने और सुरक्षा संबंधित तैयारियों को किया जा रहा है. इसी के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गेर मार्ग का निरीक्षण किया, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का निरीक्षण गोरा कुंड चौराहे से शुरू हुआ, जो राजवाड़ा तक चलता रहा। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, कलेक्टर इलैया राजा टी, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

      नगर निगम की झांकी रहेगी

      महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, इंदौर की ऐतिहासिक गेर परंपरा कोविड के बाद सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। ऐसा हमें विश्वास है। प्रेम से, आनंद से, मस्ती से, बिना फूहड़ता के यह गेर निकलेगी, और हम प्रयास करेंगे कि यूनेस्को से रिकॉग्नाइज करें, उसके लिए जो भी पैमाने हैं, उसके लिए डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ इस काम में लगा हुआ है। गेर मार्ग का हमने दौरा किया है, जितनी परंपरागत गेर निकलती है, उन सभी गेर निकालने वालों से भी आग्रह किया है, वह भी उत्साह में है, उन्होंने भी अपनी पूरी तैयारी की है। इस बार विशेष रूप से नगर निगम भी झांकी के रूप में इस गेर में शामिल होगा, ताकि ऐसे सब काम जो मध्य प्रदेश सरकार और इंदौर कर रहा है, उनका संदेश भी इंदौर की गेर से जाए।

      गेर को लेकर तैयारियां

      रंगपंचमी का त्योहार अब नजदिक है, ऐसे में रंगों के रंगा रंग कार्यक्रमों के आयोजनों की तैयारियों शुरू हो चुकी है। मालवा अंचल की बात करें तो यहां होली के त्योहार का अपना अलग मजा होता है, जहां रंगपंचमी पर रंगारंग गैर लोगों को रंगों से सराबोर करती नजर आती है, तो वहीं रंगपंचमी से एक दिन पहले इंदौर में होने वाले हिंद मालवा बजरबट्टू सम्मेलन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. वहीं लंबे वक्त के बाद एक बार फिर इंदौर में बजरबट्टू सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें इंदौरी रंगों के त्योहार होली और रंगपंचमी को उल्लास के साथ मनाते नजर आएंगे।

      ये भी पढ़े- Indore में Holi के रंग में रंगी खाकी, पुलिस कमिश्नर के गाए गीतों पर थिरके पुलिसकर्मी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+