MP के इस शहर में कोरोना का कहर, एक दिन में 150 से ज्यादा मरीज आए सामने
इंदौर, 21 जुलाई: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता चला जा रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आए संक्रमित मरीजों के आंकड़े अब डराने लगे हैं। इंदौर अब एक बार फिर कोरोना का हॉटस्पॉट बनने की ओर आगे बढ़ रहा है, जहां बुधवार को एक बार फिर इंदौर में कोरोना विस्फोट हुआ, जिसमें 166 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ शहर में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 21 प्रतिशत तक पहुंच गई है। देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है, जहां बेलगाम होता यह कोरोना संक्रमण अब चिंता का विषय बन चुका है। वहीं उधर कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही बूस्टर डोज लगाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।

तेजी से बढ़ रहे संक्रमित मरीजों के आंकड़े
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार यह मामले 100 से ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं, तो वहीं कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ-साथ अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ती चली जा रही है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं आने वाले दिनों में त्योहार होने से यह चिंता और बढ़ जाएगी, जहां लोगों को अत्यधिक सावधानी रखने की जरूरत है, तो वहीं बूस्टर डोज भी आवश्यक रूप से लगाना होगा।

लगातार बढ़ रही पॉजिटिविटी रेट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी की गई कोरोना रिपोर्ट पर यदि एक नजर डालें तो इसमें नए संक्रमित मरीजों की संख्या 166 है, तो वहीं 9 मरीजों का कोविड टेस्ट रिपीट पॉजिटिव आया है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट 21 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो लंबे वक्त के बाद यह पहला ऐसा मौका है, जब एक साथ कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।

त्योहारों पर बढ़ते आंकड़े बने चिंता
त्योहारों के मौसम में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते अब लोगों में भी डर का माहौल व्याप्त है। इधर, मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमण पैर पसारते नजर आ रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े तेजी से बढ़ते चले जा रहे हैं। वहीं त्योहारों के सीजन में कोरोना के बढ़ते आंकड़े अब आमजन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

कोरोना से बचने के लिए रखे ये सावधानियां
यदि आप भी मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचना चाहते हैं, तो समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग भी करते रहें। इसी के साथ भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करें। समूह में ना खड़े रहे, और किसी भी व्यक्ति से आवश्यक दूरी का पालन करें। साथ ही यदि आपका बूस्टर डोज ड्यू है तो उसे जल्द से जल्द लगवाएं।












Click it and Unblock the Notifications