MP के इस शहर में भारत जोड़ो यात्रा से पहले दिखा कांग्रेस का दम, निकली पदयात्रा
इंदौर, 24 सितंबर : कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब जल्द ही अपनी यात्रा लेकर सियासत के गढ़ इंदौर आएंगे, जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले विधानसभा पांच में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में विधानसभा पांच से भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई, जहां विभिन्न मार्गों से होते हुए पदयात्रा ने विधानसभा पांच में भ्रमण किया।

पदयात्रा में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता
पदयात्रा में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी जे.पी अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव सी.पी मित्तल, कुलदीप इंदौरा, इंदौर कांग्रेस प्रभारी महेंद्र जोशी, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे उपस्थित रहे।मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर अलग-अलग यात्राएं और अभियान प्रदेशभर में चलाए जा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनाए गए जेपी अग्रवाल ने सियासत के गढ़ इंदौर में दस्तक दी, जहां अग्रवाल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा, तो वहीं मिशन 2023 के लिए कांग्रेस को पूरी तरह से तैयार बताया।
मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 24 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां यह यात्रा करीब 16 दिन तक मध्य प्रदेश में ही रहेगी। इस दौरान यात्रा प्रदेश के अलग-अलग शहरों से होकर राजस्थान जाएगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ-साथ युवाओं की लंबी फौज रहेगी, जहां इस यात्रा में शामिल होने वाले पदयात्री कांग्रेस नेताओं को भारत यात्री नाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications