अब कमलनाथ का सिर्फ और सिर्फ मिशन 2023, फिर से बनाएंगे कांग्रेस की सरकार!

इंदौर, 30 अप्रैल: हाल ही में प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने मिला है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास मौजूद दो पदों में से उन्होंने नेता प्रतिपक्ष का एक पद छोड़ दिया है. वहीं अब कमलनाथ के पास वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद है, जहां अब बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते कमलनाथ मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गए हैं. कमलनाथ लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ ही जनता के बीच जाकर उनकी आवाज सुनते नजर आ रहे हैं. राजनीतिक विद्वानों की मानें तो कमलनाथ ने अपनी मर्जी से नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ा है, ताकि वह साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अपना पूरा जोर लगा सकें.

indore

कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेगी विधानसभा चुनाव

इन दिनों कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी नजर आ रही है, जहां लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में शिवराज सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, तो कहीं अलग-अलग आंदोलन के जरिए भी सरकार को घेरते दिखाई पड़ रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता साल 2023 में होने वाला विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं, जहां पूर्व में भी कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं.

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की तरफ कमलनाथ का ध्यान

इन दिनों कमलनाथ लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दौरा करते नजर आ रहे हैं, जहां कमलनाथ का पूरा ध्यान कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने पर है, उधर कमलनाथ के राजधानी भोपाल स्थित बंगले पर कांग्रेस नेताओं और विधायकों की बैठकों का सिलसिला चलता रहता है, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कमलनाथ मिशन 2023 की तैयारी में पूरी तरह से जुटे हुए हैं. साथ ही वह साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अपना पूरा जोर लगाते नजर आ रहे हैं.

मैनेजमेंट के मास्टर माने जाते हैं कमलनाथ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सियासत में मैनेजमेंट के मास्टर के तौर पर देखा जाता है. कमलनाथ समय-समय पर अपने प्रभावी मैनेजमेंट का दम कांग्रेस के लिए दिखा चुके हैं, उधर कमलनाथ के इस प्रभावी मैनेजमेंट का फायदा एक बार फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस को मिलेगा, जहां अब प्रदेश अध्यक्ष रहते कमलनाथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे, तो वहीं साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अहम रणनीति भी तैयार करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+