MP: जनहित के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरी कांग्रेस, धरना देकर किया नगर सरकार का घेराव
इंदौर, 19 सितंबर : जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस ने अब मैदान संभाल लिया है, जहां कांग्रेस पार्षदों ने दिग्गज नेताओं के साथ धरना देते हुए नगर सरकार को घेरा और जनता की समस्याएं जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए पूरा दम लगाया। साथ ही सड़क, बिजली और पानी जैसे मूलभूत मुद्दों को सुलझाने के लिए अल्टिमेटम देते हुए, जल्द से जल्द समस्याएं सुलझाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन में शामिल होने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे थे, जहां अबकी बार बड़ी संख्या में कांग्रेसी धरना प्रदर्शन में नजर आ रहे थे।

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता हुए शामिल
शहर में लगातार मूलभूत सुविधाओं को लेकर सामने आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए अब कांग्रेस पार्षदों ने धरना-प्रदर्शन का सहारा लेना शुरू कर दिया है, जहां लंबे वक्त के बाद जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क पर नजर आई कांग्रेस के पार्षदों ने दिग्गज नेताओं के साथ नगर सरकार को घेरते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, वरिष्ठ नेता अश्विन जोशी, कृपाशंकर शुक्ला, सुरेश मिंडा, राजेश चौकसे, सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, स्वप्निल कोठारी, पिंटू जोशी, मुख्य सचेतक फौजिया शेख अलीम, उप नेता प्रतिपक्ष विनितिका दीपू यादव, पार्षद सीमा सोलंकी मालवीय, सोनिला मिमरोट, राजू भदौरिया, अनवर कादरी और अनवर दस्तक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना
धरना प्रदर्शन में शामिल होने सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने लगे थे जहां पार्षद भी अपने अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे थे। कांग्रेस ने नगर निगम की तानाशाही के खिलाफ आयोजित विशाल धरना को "हल्ला बोल" नाम दिया था। कांग्रेस ने जिन मुद्दों को लेकर मैदान संभाला था उनमें मुख्य रूप से जनता के द्वारा चुने हुए कांग्रेस के प्रतिनिधियों से पक्षपात, वॉर्ड में LED लाइट बटवारे में कांग्रेस पार्षदों से भेदभाव, पहले अवैध निर्माण को होने देना व फिर अवैध बता कर तोड़ देना, पूरा शहर आवारा कुत्तों से परेशान है, पर इसके लिए कोई ठोस कदम ना उठाना साथ ही नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया था।












Click it and Unblock the Notifications