Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Assembly Election 2023: सांवेर में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना, कार्यकर्ता घर-घर जाकर भरवा रहे फॉर्म

इंदौर की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ढोल-ढमाके के साथ नारी सम्मान योजना को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है।

indore

Recommended Video

    कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार, कमलनाथ का बड़ा बयान

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ढोल-ढमाके के साथ नारी सम्मान योजना को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है। कांग्रेस की इंदौर संभाग की प्रवक्ता रीना बौरासी सेतिया अपनी टीम के साथ घर घर पहुंच रही हैं और महिलाओं से नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवा रही हैं। सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाल कांकरिया में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा घोषित योजना "नारी सम्मान योजना" के बारे में सभी साथियों के साथ घर घर पहुंच कर योजना की जानकारी दी गई ।

    कुछ ऐसी है योजना

    कांग्रेस नेत्री रीना बोरासी सेतिया ने कहा कि, यह योजना महिला सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेगी। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में ढोल-ढमाके के साथ निकले कांग्रेस जनों के द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं को योजना की जानकारी देने के साथ ही साथ इस योजना के फॉर्म भरवाए गए। इस योजना में यह प्रावधान किया गया है कि, हर महिला को 1500 रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उसके साथ ही महिलाओं को 500 रुपए कीमत पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

    लगातार बढ़ रही महंगाई

    कांग्रेस नेत्री रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि, वर्तमान में दिन दुगनी रात चौगुनी की गति से महंगाई बढ़ रही है। इस महंगाई के कारण सबसे ज्यादा चुनौती का सामना महिला को करना होता है। एक सीमित आय में घर का संचालन करना और किचन की व्यवस्थाओं को संभालना महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण बन गया है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा लाई गई यह योजना महिला सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर आंजना, जनपद सदस्य पवन पटवारी, हरी सरपंच, सुरेश पटेल, हरि सिंह, रामेश्वर बीसी, रमेश पटेल, दिनेश चौहान सहित कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 से पहले JAYAS ने दिखाया दम, 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+