कांग्रेस विधायक का बेटा रेप का आरोपी करण मोरवाल बोला- मैं कृष्ण की शरण में चला गया था, 6 माह से था फरार

इंदौर। कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा करण मोरवाल, जो दुष्कर्म का आरोपी है..अब पुलिस की रिमांड पर है। उसे पुलिस ने मक्सी में गिरफ्तार किया।पुलिस ने उस पर इनाम रखा था और शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाकार उसे वांटेड घोषित कर दिया था। वह छह महीने से फरार था। उसने मथुरा-वडोदरा में फरारी काटी। उस दौरान उसका दोस्त राहुल उसके साथ था। पुलिस ने राहुल को भी मंगलवार को गिरफ्तार किया था, लेकिन धारा 151 के तहत उसे थाने से जमानत दे दी गई।

Congress Mla Murli Morwal Son Karan Morwal in custody at Indore Police Station, he was escaped from six months

200 दिन फरारी काटी, अब जेल में दिवाली?
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, करण मोरवाल अभी रिमांड पर है। वहीं, उसके समर्थकों और वकील की ओर से उसे जमानत दिलाने की कोशिश की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि, वे जिला कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर हाईकोर्ट जाएंगे। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में लंबा समय लग सकता है। क्योंकि, अगले सप्ताह दीवाली की वजह से न्यायालय में अवकाश रहेगा। इस कारण माना जा रहा है कि मोरवाल की दीवाली अब जेल में ही मन सकती है।

Congress Mla Murli Morwal Son Karan Morwal in custody at Indore Police Station, he was escaped from six months

करण पर जिस युवती का बलात्कार करने का आरोप है, उसने बताया था कि, आरोपी दिल्ली स्थित उसके मामा के घर छिपा हुआ था। पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं, जब आरोपी गिरफ्तार किया गया, तो अपने बचाव में उसने कहा कि..'घटना के बाद मैं भगवान कृष्ण की शरण में चला गया था और लंबा समय मथुरा में बिताया।''

Congress Mla Murli Morwal Son Karan Morwal in custody at Indore Police Station, he was escaped from six months

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी करण का फरारी में उसके जिस दोस्त ने साथ दिया..उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि बाद में धारा-151 के तहत उसे थाने से जमानत दे दी गई। मगर, आरोपी करण को जमानत नहीं मिलने वाली। वह हाईकोर्ट जाने की कोशिश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+