कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के जनसंपर्क का आगाज, विजय की राह पर जनता का आशीर्वाद लेने निकले!

इंदौर, 11 जून: नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए एमएलए संजय शुक्ला ने भगवान बड़े गणपति के दर्शन के साथ अपने जनसंपर्क का आगाज किया, साथ ही संजय शुक्ला शंखनाद कर विजय पथ पर आगे बढ़े और जनमानस से जीत का आशीर्वाद लेते नजर आए. महापौर प्रत्याशी घोषित करने में बीजेपी को पछाड़ने वाली कांग्रेस, अब जनसंपर्क अभियान में भी बाजी मारती नजर आ रही है, जहां कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी एमएलए संजय शुक्ला ने पत्नी अंजलि शुक्ला के साथ भगवान बड़े गणपति के दर्शन और पूजन कर जनसंपर्क अभियान का आगाज किया. इस दौरान संजय शुक्ला के साथ पूर्व मंत्री और विधायक विजयलक्ष्मी साधौ, जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल समेत तमाम कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

indore

10 सालों से जनसंपर्क चालू कर रखा है

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैंने जनसंपर्क आज से नहीं 10 सालों से चालू कर रखा है, साथ ही मैं आज से श्री गणेश इसलिए कर रहा हूं, क्योकीं इंदौर की जनता का आशीर्वाद चाहिए उस बच्चे को, जिसने 25 साल से इंदौर शहर में काम करके दिखाया हो, जिसने अवैध कॉलोनियां वैध कराई, ड्रेनेज, बिजली, पानी की व्यवस्था कराई.

बीजेपी से आगे निकलती दिख रही कांग्रेस

नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस बीजेपी से आगे निकलती दिखाई दे रही है, जहां महापौर प्रत्याशी घोषित करने में आगे निकली कांग्रेस जनसंपर्क अभियान शुरू करने में भी आगे निकल चुकी है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी लगातार अपने प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करती नजर आ रही है देखने वाली बात होगी की आखिर कब तक बीजेपी अपने महापौर प्रत्याशी के नाम का एलान करती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+