Indore News: राहुल गांधी पर बयान देने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुसीबत, कांग्रेस ने लिया सख्त एक्शन

केंद्रीय मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू,यूपी के मंत्री रघुराज सिंह, विधायक संजय गायकवाड द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल टिप्पणी के विरोध में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस ने पंढरीनाथ थाने पर पहुंचकर उक्त नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित कृपा शंकर शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई अनर्गल टिप्पणी एवं जान से मारने की धमकी के विरोध में पंढरीनाथ थाना पहुंचकर नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई कर FIR दर्ज करने की मांग की गई।

Indore

कांग्रेस नेताओं द्वारा पंढरीनाथ थाने पर पहुंचकर सीएसपी हेमंत चौहान एवं टीआई कपिल कुमार से भाजपा नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की एवं FIR दर्ज करने की मांग की, लेकिन अधिकारियों द्वारा आवेदन देने की बात को लेकर कांग्रेस पार्टी के लोग थाने पर ही धरने पर बैठ गए व नारे बाजी करने लगे।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेताओं को 14 दिन के अंदर आवेदन की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात की पश्चात धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर राजेश चौकसे, ठाकुर जितेंद्र सिंह, रीना सेतिया बोरासी, देवेंद्र सिंह यादव, संतोष गौतम, नीलाभ शुक्ला, अमन बजाज, गजेन्द्र वर्मा, एवं जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को लेकर बयान देने वाले BJP और शिवसेना नेताओं के खिलाफ अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया है, जहां कांग्रेस नेताओं ने पुतला जलाते हुए इन नेताओं से अपना बयान वापस लेने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए, राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड के पुतला को चौराहे पर लटकाया जिस पर लिखा कि, हम पागल हो गए हैं, हमें पागल खाने में भर्ती किया जाए।

ये भी पढ़े- Indore News: 'हम पागल हो गए हैं!', राहुल गांधी पर बयान देने वालों के साथ कांग्रेसियों ने ये क्या किया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+