Indore News: 'हम पागल हो गए हैं!', राहुल गांधी पर बयान देने वालों के साथ कांग्रेसियों ने ये क्या किया?

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को लेकर बयान देने वाले BJP और शिवसेना नेताओं के खिलाफ अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया है, जहां कांग्रेस नेताओं ने पुतला जलाते हुए इन नेताओं से अपना बयान वापस लेने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए, राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड के पुतला को चौराहे पर लटकाया जिस पर लिखा कि, हम पागल हो गए हैं, हमें पागल खाने में भर्ती किया जाए।

Indore

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ निरंतर भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा निरंतर अनर्गल प्रलाप किया जा रहे हैं, राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर राहुल गांधी जी की हत्या करने तक की जबान काटने तक की धमकी भाजपा नेताओं और अन्य दलों द्वारा दी जा रही है, ऐसा ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए आतंकी कहा गया, भाजपा के नेता ने उनको धमकी दी कि, उनका भी हर्ष उनकी दादी जैसा होगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा की, वैसे ही महाराष्ट्र में शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने उनकी जबान काटकर लाने वाले को 11 लख रुपए का नाम दिया जायेगा की घोषणा करी, इसी के विरोध में कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड का पुतला रीगल चौराहे पर लटकाया उसे पर लिखा कि हम मानसिक रूप से पागल हो गए हैं, हमें पागल खाने में भर्ती किया जाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, इस तरह की बयानबाजी कर कर भाजपा अपने मानसिक दिवालियापन का प्रदर्शनकर रही है, राहुल गांधी की लोकप्रिय से घबराकर भाजपा और अन्य उनके सहयोगी दलों द्वारा इस तरह के बयान यह दर्शाता है कि, राहुल गांधी देश में जनता की आवाज बन चुके हैं, कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है, और किसी भी हालत में इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब देंगे।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में कब चलेगी मेट्रो ट्रेन, सरकारी दावे और वादे की जमीनी हकीकत, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+