सिवनी मॉब लिचिंग मामले पर सियासत, BJP और कांग्रेस, आमने- सामने!
सिवनी, 5 मई: मध्य प्रदेश के सिवनी में पिछले दिनों गौ तस्करी के शक के चलते 2 आदिवासियों की हत्या का मामला सामने आया था, जहां अब इस पूरे मामले पर सियासत का सिलसिला भी तेज हो चला है. गुरुवार को कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल सिवनी पहुंचा, जिसमें नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ, कांग्रेस विधायक तरुण भनोट और विधायक विनय सक्सेना शामिल रहे. कांग्रेस की ओर से सिवनी भेजे गए इस प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. साथ ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. इस दौरान कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आदिवासियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. इस दौरान कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

पूरे घटनाक्रम के बाद से जारी है सियासत का सिलसिला
सिवनी में हुए आदिवासी युवकों की हत्या के घटनाक्रम के बाद से सियासत का सिलसिला जारी है, जहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. वहीं इस बीच कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल का सिवनी दौरा सियासी सरगर्मियां को और बढ़ाएगा, जहां अब आने वाले दिनों में बीजेपी इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाती है, यह देखने वाली बात होगी.
कुछ इस तरह हुआ था पूरा घटनाक्रम
सिवनी जिले में गौ तस्करी के शक के चलते उग्र भीड़ ने तो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद घटना के विरोध में लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया था. वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जिसमें कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल आमने-सामने नजर आ रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications