इंदौर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस की आखिरी सूची जारी, इन 6 वार्डों से ये प्रत्याशी संभालेंगे चुनाव मैदान

इंदौर, 21 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों नगर निगम चुनाव की हलचल तेज है, जहां इसी के मद्देनजर कांग्रेस भी अब निगम चुनाव के मैदान में जुटी हुई नजर आ रही है. इसी के साथ कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशियों के लिए अंतिम सूची जारी करते हुए 6 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों का एलान किया है, जिसमें वार्ड क्रमांक 2 से यास्मीन मंसूरी, वार्ड क्रमांक 8 से रुखसाना असलम, वार्ड क्रमांक 74 से शिखा भंडारी, वार्ड क्रमांक 76 से सीमा सोलंकी, वार्ड क्रमांक 80 से तन्मय चोहान और वार्ड क्रमांक 81 नितिन जैन को पार्षद प्रत्याशी बनाया है.

indore

लंबे इंतजार के बाद हुआ प्रत्याशियों का ऐलान

कांग्रेस ने इससे पहले लगभग सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था, लेकिन 6 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान नामांकन वापसी के 2 दिन पहले किया गया. कुल मिलाकर देखा जाए तो वह लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने इन 6 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, जहां अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस इन 6 वार्डों में अपना किस तरह का प्रदर्शन दिखा पाती है.

जनसंपर्क का सिलसिला जारी

कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी भी इन दिनों लगातार अपने वार्डों में जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं, जहां कांग्रेस इस बार नगर निगम चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा दम लगाती दिखाई दे रही है. उधर, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला भी लगातार जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं, अलग-अलग वार्डों में संजय शुक्ला का जनसंपर्क जारी है.

नाराजगी दूर करेगी समन्वय समिति

इंदौर नगर निगम चुनाव के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस संगठन की ओर से तय किए गए, प्रत्याशियों के चयन के बाद नाराज हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समन्वय बिठाने, और उनकी नाराज़गी दूर करने के उद्देश्य से इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने डेमेज कंट्रोल एवं समन्वय समिति का गठन किया है. विधानसभा वार बनाई गई. इस समन्वय समिति में तमाम वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+