Twitter पर जनता की समस्या सुन रहे MP के ये कलेक्टर, कुछ इस तरह करते हैं शिकायत का समाधान

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी आम जनता की सुनवाई और उनकी शिकायतों के निराकरण में सदैव संवेदनशील रहते हैं। उनके टि्वटर हैंडल पर गत दिवस पर एक युवक के हताशा पूर्ण संदेश पर उन्होंने संज्ञान लिया और युवक को कलेक्टर कार्यालय बुलाकर उसकी समस्याएं सुनी।

हाल ही में हवा बंगले के नजदीक रहने वाले अमन ने कलेक्टर के टि्वटर हैंडल पर कमेंट करते हुए बताया था कि वह एक सिक्युरिटी एजेंसी में काम करता है। और उसे उसकी मजदूरी नहीं दी जा रही है। उसने हताशा पूर्ण शब्दों में अपनी स्थिति बयां की थी। उधर, प्रति मंगलवाल होने वाली जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों को संस्था मानवता की पहचान द्वारा छाछ का नि:शुल्क वितरण किया गया।

indore

शिकायत पर लिया संज्ञान

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने उसकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए न केवल उसे अपना नंबर दिया अपितु टि्वटर पर ही रिप्लाई करते हुए उसे कार्यालय कलेक्टर कार्यालय आने के लिए कहा। वहीं जब अमन कलेक्टर कार्यालय पहुँचा तो डॉ. इलैयाराजा टी ने उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी को वेतन भुगतान करने के लिये कहा। कलेक्टर ने युवक को जीवन में संघर्ष करने और हताशा में कोई कदम नहीं उठाने की समझाइश भी दी।

जनसुनवाई में सुलझ रही समस्या

जनसुनवाई में जहां एक ओर वातानुकूलित वातावरण में आवेदकों की समस्याओं को सुना जा रहा है, वहीं दूसरी और गर्मी को देखते हुये उनके लिये ठंड़ी और शुद्ध छाछ की व्यवस्था भी की गई। जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों को संस्था मानवता की पहचान द्वारा छाछ का नि:शुल्क वितरण किया गया। मंगलवार को सम्पन्न हुई जनसुनवाई में अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेड़ेकर, राजेश राठौर तथा सपना लोवंशी सहित अन्य अधिकारियों ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथा संभव निराकरण किया।

ये भी पढ़े- Bahubali 3 में दिखेंगे इंदौर के पहलवान अथर्व गुर्जर, प्रभास के साथ करेंगे दो-दो हा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+