पुलिस जवान को एसएचओ के ऑफिस में बैठा मिला कोबरा सांप, पूरे पुलिस थाने में मच गया हड़कंप

इंदाैर। पुलिस जवान किसी काम से थानाधिकारी के कक्ष में गया तो सामने कोबरा सांप बैठा मिला, जिसे देख वह घबरा गया। वह दौड़कर कमरे से बाहर ​आया और साथी जवानों को इसकी जानकारी दी। घटना मध्य प्रदेश के सांवरे विधानसभा क्षेत्र के चंद्रावतीगंज पुलिस थाने की है। सोमवार को चंद्रावतीगंज थाने में एसएचओ के कमरे में कोबरा घुसने पर सपेरे को बुलाया गया। उसने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़कर बोरी में डाला। फिर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए।

Cobra Snake found in CHandrawati Police Station Incharge Room

इसी तरह से सोमवार को ही सांप निकलने की दूसरी घटना शासकीय माता जीजाबाई कन्या महाविद्यालय परिसर में हुई। यहां करीब 7 फीट लंबा काला सांप घुसने से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉ. सुमित्रा ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि कॉलेज के हॉस्टल परिसर में सांप दिखा है। जिसके बाद सपेरे दिलीप को कॉलकर सांप के बारे में जानकारी दी।

वह अपने साथियों के साथ यहां पहुंचा और सांप को पकड़ लिया। सांप की लंबाई 7 फीट से भी ज्यादा लग रही थी। डॉ. सुमित्रा ने बताया कि परिसर में बारिश के सांप निकलने की घटनाएं पहले भी हुई हैं। क्योंकि यहां परिसर में हरियाली काफी है और मोरों की संख्या में काफी है। वहीं, सपेरे ने बताया कि गत वर्ष भी यहां से तीन बार सांप पकड़कर वह ले गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+