Ujjain news: CM योगी आदित्यनाथ ने किए महाकाल दर्शन, भृतहरि गुफा पहुंचकर संतों से की भेंट
MP में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ इंदौर आए, जहां वे उज्जैन के लिए रवाना हुए। उज्जैन पहुंचकर योगी आदित्यनाथ ने भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन किया।
महाकाल दर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ भृतहरि गुफा के लिए रवाना हुए। भृतहरि गुफा पहुंचकर योगी आदित्यनाथ ने साधु-संतों से भेंट की है। साथ ही उन्होंने यहां भी भगवान के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

भृतहरि गुफा पहुंचकर संतों से की भेंट
धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया. वहीं इसके बाद योगी आदित्यनाथ महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने गर्भ गृह में पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन किए। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। वहीं इसके बाद भृतहरि गुफा पहुंचकर योगी आदित्यनाथ ने साधु-संतों से भेंट की है। महाकाल दर्शन और भृतहरि गुफा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ इंदौर के लिए रवाना हुए। इंदौर में सीएम योगी, अहिल्या उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अहिल्या उत्सव में शामिल होंगे योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे को लेकर शासन और प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हुए हैं, जहां योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे के दौरान सुरक्षा की खास इंतजाम रहेंगे। इतना ही नहीं जहां-जहां योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे, वहां-वहां ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी खास प्लान तैयार किया गया है, जिसके मद्दे नजर कुछ मार्गों पर ट्रैफिक को परिवर्तित किया जा सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हैं, जहां वे अहिल्या उत्सव के साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़े- क्या है 'आयुष्मान भव' कार्यक्रम? कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? जानिए हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications