Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या है 'आयुष्मान भव' कार्यक्रम? कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? जानिए हर सवाल का जवाब

Ayushman Bhava : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्रालय 'आयुष्मान भव' नामक अभियान शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत 60,000 लोगों को 'आयुष्मान भारत कार्ड' दिए जाएंगे।

Ayushman Bhava

इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगी। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जिसके आम जन इसका लाभ उठा सकें।

स्वास्थ्य मेले लगेंगे

लोगों तक सही स्वास्थ्य सेवाएं जुड़ें और लोगों का सही जानकारी मिले इसलिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले भी लगाए जाएंगे।

सारे सवालों का जवाब जानिए यहां

अब सवाल ये उठता है कि इस सेवा का लाभ आमजन को कैसे मिलेगा? कहां से कार्ड बनवाना होगा, कार्ड बनवाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होती है। इन सारे सवालों का जवाब हम आपको यहां बताने वाले हैं।

क्या है आयुष्मान भारत योजना?

आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है, जो कि भारत सरकार की ओर से 25 सितंबर 2019 से देश में लागू है। केंद्र सरकार इस स्कीम के जरिए देश के 10 करोड़ परिवारों या 50 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करा रही है। इस योजना को शार्ट में एबीवाई को पीएम-जय भी कहा जाता है, दूसरे शब्दों में ये योजना गरीबों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है।

कौन सी बीमारी इसमें कवर की जाती हैं?

  • इस योजना में पूरानी बीमारियां भी कवर होती हैं।
  • अब तो इसके तहत अंगदान और रक्तदान भी आ गया है।
  • अस्पताल में एडमिट करने के बाद का मरीज का सारा खर्च इसमें कवर होता है।
  • खास बात ये है कि ये योजना ट्रांसपोर्ट का भी पैसा देता है।
  • मेडिकल जांच, टेस्ट, ऑप्रेशन, अस्पताल का खर्चा सब इसमें कवर होते हैं।

कौन बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और बीपीएल यानी कि गरीबी रेखा के नीचे हैं।

किनकों नहीं मिलेगा लाभ?

  • जिनकी मंथली इनकम दस हजार या उससे ज्यादा है।
  • जिनके पास टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर गाड़ियां हैं।
  • अगर आपके पास 50,000 से ज्यादा का क्रेडिट कार्ड है।

खास बात

  • ये कैशलेश पेमेंट को तवज्जो देता है।
  • सारे अस्पताल ऑन लाइन जुड़े हुए हैं।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं ?

  • 'कॉमन सर्विस सेंटर' पर ये कार्ड बन जाएगा।
  • इसमें किसी विशेष दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऑनलाइन कैसे बनवाएं कार्ड?

  • सबसे पहले आप www.pmjay.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • फिर वहां Am I Eligible पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही मोबाइल नंबर भरनने का विकल्प आएगा।
  • मोबाइल नंबर भरते ही आपके पास एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी डालने के बाद राज्य के बारे में पूछा जाएगा।
  • उसके बाद आपकी डिटेल मांगी जाएगी और फिर आपको पता चल जाएगा कि आपको कार्ड मिलेगा या नहीं।
  • अगर हां तो फिर आगे आपकी डिटेल्स वाला फिर से कॉलम आएगा और उसे भरने के बाद आपको कार्ड मिल जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+