CM Shivraj के निशाने पर आई कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, बोले- उनके हिस्से में यही है

MP Assembly Election 2023 की तैयारी में जुटी BJP इन दिनों प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, जहां बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा शुरू की है. इस बीच बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा ने सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में एंट्री की है।

इंदौर आई जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए, जहां उन्होंने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, उनके हिस्से में आक्रोश ही है. इंदौर में सीएम शिवराज जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए थे.

Indore

सीएम शिवराज ने साधा निशाना

इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, उनके हिस्से में आक्रोश है, उन्होंने इतनी योजनाएं बंद की थी। सभी योजनाओं को बंद करने का आक्रोश कांग्रेस के ऊपर है। संबल बंद कर दी, लैपटॉप बंद कर दिए, तीर्थ दर्शन बंद कर दिया, बेटियों की शादी बंद कर दी। कई योजनाएं बंद कर दी, दूसरे जिन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है, उन पर आक्रोश का प्रकटी करण होगा, और हमें आशीर्वाद मिल रहा है।

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए सीएम शिवराज

कांग्रेस नेताओं की ओर से जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में पोस्टर लगाने के सवाल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे, आजकल पता नहीं क्या हो गया है उन्हें?, अगर हम जनता के खाते में पैसा डालते हैं तो गुस्सा होते हैं। अफसर पर बरसते हैं, ट्वीट करते हैं कि पैसा कहां से आ रहा है। अरे, जब धर्मात्मा राज करते हैं, तो परमात्मा भी प्रसन्न रहते हैं। देखा जाए तो BJP इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, जहां यात्रा की एंट्री सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में हुई।

ये भी पढ़े- Indore news: जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए CM Shivraj, कांग्रेस पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+