CM Shivraj ने इंदौर को अलर्ट किया, स्वच्छता में नंबर 1 बने रहने के लिए दिया खास संदेश
इंदौर गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय नेहरू स्टेडियम के विशाल मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

Recommended Video

लोकमाता अहिल्या बाई का जन्मदिवस इंदौर में पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय नेहरू स्टेडियम के विशाल मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नागरिकों ने पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी हुए। सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां भी समारोह के दौरान हुई।
सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी तथा कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, गौरव रणदीवे, राजेश सोनकर, गोलू शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर सोलर सिटी बने, इस दिशा में सभी मिलकर प्रयास करें। उन्होंने सोलर सिटी बनाये जाने के लिये नागरिकों को संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि इंदौर में अहिल्या लोक भी बनाया जायेगा। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि, इंदौर स्वच्छता में इस बार भी पूरे देश में अव्वल आये, इसके लिये और अधिक गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश के अनेक शहर स्वच्छता में अव्वल जाने के लिये गंभीरता से जुटे हुए हैं। इंदौरियों को चेताते हुए कहा कि, यह ध्यान रखें कि कहीं चूक नहीं हो जाये। सब सावधान रहें। सब मिलकर इंदौर को पुन: अव्वल जाने के लिये पुरजोर प्रयास करें। स्वच्छता इंदौर की पहचान और ब्राण्ड है। इसे हर हाल में कायम रखा जाये।
ये भी पढ़े- Indore gourav divas समारोह में शामिल हुए CM Shivraj, नेहरू स्टेडियम को लेकर की बड़ी घोषणा












Click it and Unblock the Notifications