Indore gourav divas समारोह में शामिल हुए CM Shivraj, नेहरू स्टेडियम को लेकर की बड़ी घोषणा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित 'इंदौर गौरव दिवस' समारोह का शुभारंभ देवी अहिल्याबाई को नमन एवं कन्या पूजन तथा दीप प्रज्वलन कर किया।

Recommended Video

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित 'इंदौर गौरव दिवस' समारोह का शुभारंभ लोकमाता देवी अहिल्याबाई को नमन एवं कन्या पूजन तथा दीप प्रज्वलन कर किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इंदौर को प्रणाम और इंदौरियों को प्रणाम। मध्यप्रदेश देश का दिल है, लेकिन मध्यप्रदेश के दिल की धड़कन इंदौर है। इंदौर का नेहरू स्टेडियम मध्यप्रदेश की पहचान है। अब इसके नव निर्माण और जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। इस दिशा में कदम उठाएंगे। यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर का भव्य स्टेडियम बनकर तैयार हो जाए, जो इंदौर की पहचान स्थापित करे।
इंदौर को मिलकर सोलर सिटी बनाएंगे
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, अभी यहां इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण हुआ है। स्टार्टअप पार्क आईडीए बना रहा है। एक अपील मेरी इंदौरवासियों से है कि इंदौर को मिलकर सोलर सिटी बनाएंगे। बता दें की प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां इंदौर गौरव दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित 'इंदौर गौरव दिवस' समारोह का शुभारंभ लोकमाता देवी अहिल्याबाई को नमन एवं कन्या पूजन तथा दीप प्रज्वलन कर किया।
परिक्रमा यात्रा निकाली गई
प्रातः स्मरणीय लोक माता देवी अहिल्या का जन्म दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इंदौर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने सुबह राजबाडा पहुंचकर माता अहिल्या की प्रतिमा पर अहिल्या जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। यहां उन्होंने प्रतिमा के सामने शिव जलाभिषेक भी किया। उन्होंने भजन मंडलियों के साथ भजनों की धुन के साथ परिक्रमा भी की है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को पर्यावरण बचाओ तथा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू के सेवन को रोकने का संकल्प भी दिलवाया।
ये भी पढ़े- Indore gourav divas पर निकली यात्रा, अहिल्या माता जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा












Click it and Unblock the Notifications