Indore को मिली मेट्रो ट्रेन की सौगात, CM Shivraj ने दिखाई हरी झंडी
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आर्थिक राजधानी इंदौर को बड़ी सौगात दी है, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
गांधीनगर डिपो से प्रारंभ हुई मेट्रो ट्रेन सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक पहुंची, जहां 5.9 किलो मीटर हिस्से में ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। ट्रेन की रफ्तार शुरुआत में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। वहीं मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ होते ही लोगों में इसे देखने की उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी, जहां बड़ी संख्या में लोग मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रूम को देखने पहुंचे थे।

लगातार जारी है काम
मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारी रात दिन अपने काम में जुटे हुए हैं, जहां मेट्रो प्रोजेक्ट का काम 24 घंटे शहर में जारी है। वहीं मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। मेट्रो परियोजना के अंतर्गत भोपाल-इंदौर में ओरेंज लाइन और ब्लू लाइन का निर्माण किया जा रहा है। वहीं भोपाल-इंदौर मेट्रो परियोजना का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। भोपाल मेट्रो लाइन की लंबाई 31 किमी और लागत 7000 करोड़ है। इंदौर मेट्रो लाइन की लंबाई भी 31 किमी और लागत 7500 करोड़ हैं।
मेट्रो ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार
इंदौर में मेट्रो रफ्तार पकड़ चुकी है, जहां मेट्रो को रफ्तार दिलाने में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह की बड़ी भूमिका रही है। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को जब मनीष सिंह ने अपने हाथों में लिया था, तब इसका काम देख ये अंदाजा लगा पाना मुश्किल था की मेट्रो सितंबर माह में रफ्तार पकड़ सकेगी, लेकिन जिस रफ्तार से मेट्रो ट्रेन का काम हुआ उस रफ्तार ने ये बता दिया की यदी शासन और प्रशासन चाहे तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। रात दिन मेहनत कर मेट्रो ट्रेन को रफ्तार दिलाने के काम में जुटे कर्मचारियों ने तय समय पर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया, जहां अब 30 सितंबर का दिन इंदौरियों के लिए नया इतिहास बन चुका है, जब इंदौर मेट्रो ने अपने ट्रेक पर रफ्तार पकड़ी है।
ये भी पढ़े- Mahakal Lok का मॉडल देख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुई खुश, जमकर की सराहना












Click it and Unblock the Notifications