Dewas को CM Shivraj ने दी 2 किलोमीटर लंबे ब्रिज की सौगात, शहर के विकास में लगे चार चांद
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देवास को बड़ी सौगात देते हुए 2 किलोमीटर लंबे ब्रिज का लोकार्पण किया है.

Recommended Video

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास में इन्दौर-देवास रोड़ पर लगभग 102 करोड़ लागत से बने 02 किलोमीटर लम्बे नवनिर्मित ब्रिज एवं लगभग 62 करोड़ की लागत से केन्द्रीय सड़क निधि योजना में मक्सी बायपास चौराहे से भोपाल चौराहा तक 6 लेन मार्ग निर्माण एवं भोपाल चौराहा से एपेक्स हॉस्पीटल तक मार्ग का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअली लोकार्पण किया। कार्यक्रम में प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव वर्चुअल जुड़े। लोकार्पण कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, नगर निगम महापौर गीता अग्रवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, नगर निगम सभापति रवि जैन, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, देवास बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। विकास के नए काम, देवास को विकास के नए पथ पर ले जा रहे हैं। मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी का जहां आशीर्वाद हो, वहां किसी चीज की कमी कैसे रह सकती है। देवास अपने आप में अद्भुत शहर है। विकास में देवास पूरे हिंदुस्तान के छोटे शहरों में नंबर एक पर है। मध्यप्रदेश में देवास ऐसा शहर था, जहां पीने के लिए रेल से पानी लाना पड़ता था, सात दिन में एक बार पानी मिलता था। अब साक्षात नर्मदा मैया देवास की धरती पर उतरकर आई हैं। नर्मदा और क्षिप्रा का मिलन हुआ है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वह देवास जिले को वह बड़ी सौगात मिली है, जहां देवास में सिक्स लेन ब्रिज का लोकार्पण सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया है।
लाड़ली बहना योजना की बैठक ली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में जिला कलेक्टर्स के साथ निवास से वी.सी. के माध्यम से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कई जनप्रतिनिधि भी वर्चुअली शामिल हुए। देवास के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर ऋषव गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर प्रतीक राव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल सहित अन्य संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
ये भी पढ़े- Weather: वैशाख में सावन-भादो जैसी बारिश, गुनगुनी ठंड ने गिराया तापमान, आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications