प्रदेश के पहले ऑटो एक्सपो में शामिल हुए CM SHIVRAJ, उद्योगों के लिए की ये बड़ी घोषणा

इंदौर, 29 अप्रैल: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑटो इंडस्ट्रीज में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है. सुपर कॉरिडोर पर आयोजित हो रहे प्रदेश का पहले ऑटो एक्सपो में देश और विदेश की कई नामी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने हिस्सा लिया है. वहीं प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इस ऑटो एक्सपो में शामिल होने इंदौर आए, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट मौजूद रहे.

Recommended Video

    प्रदेश के पहले ऑटो एक्सपो में शामिल हुए CM SHIVRAJ, उद्योगों के लिए की ये बड़ी घोषणा
    indore

    28 अप्रैल से शुरू हुआ ऑटो एक्सपो

    ऑटो एक्सपो का दूसरा दिन बड़ा ही शानदार रहा. 30 अप्रैल तक चलने वाले ऑटो एक्सपो में अलग-अलग कंपनियों ने अपनी वर्ल्ड क्लास गाड़ियों का प्रदर्शन किया है. इस ऑटो शो में शामिल वर्ल्ड क्लास गाड़ियां पीथमपुर में बने एशिया के सबसे बड़े ऑटो टेस्टिंग ट्रैक पर अपनी फुल स्पीड में दौड़ेगी, ऑटो एक्सपो में कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने-अपने वाहनों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है. वहीं ऑटो एक्सपो में नजर आ रही चमचमाती गाडियां विजीटर्स का मन मोह रही हैं, जहां लोग गाड़ियों के बारे में जानकारियां लेने के साथ-साथ इस ऑटो एक्सपो में अलग-अलग तरह की जानकारी इकठ्ठी कर रहे हैं.

    युवाओं में ऑटो एक्स्पो को लेकर उत्साह

    युवाओं के लिए भी ऑटो एक्सपो काफी मददगार साबित हो रहा है, जहां युवा अपनी अपनी पसंद की गाड़ियों की जानकारियां जुटा रहे हैं. साथ ही इस ऑटो एक्सपो के तहत युवाओं को रोजगार दिलाने में भी मदद मिलेगी, इस ऑटो एक्सपो का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है, जहां रोजाना हजारों की तादाद में लोग इस ऑटो एक्सपो में शामिल हो रहे हैं.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+