चुनाव प्रचार के आखिरी दिन CM Shivraj दिखाएंगे दम, कहीं रोड शो तो कहीं होगी जनसभा

इंदौर, 4 जुलाई: प्रदेशभर के साथ-साथ आर्थिक राजधानी इंदौर में भी इन दिनों नगर निगम चुनाव की हलचल तेज है, जहां चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारकों के प्रचार प्रसार का सिलसिला भी जारी है। इस बीच चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान अपना दम दिखाने इंदौर आए हैं, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान रोड शो के साथ-साथ जनसभा भी करेंगे। सीएम शिवराज, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सिर्फ और सिर्फ इंदौर में ही प्रचार प्रसार करेंगे, जहां इसके लिए संगठन की ओर से भी कई प्रकार की तैयारियां की गई है। सीएम शिवराज यहां महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, और पार्षद प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

indore

लगभग पूरे शहर में प्रचार प्रसार करेंगे शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम पर नजर डालें तो लगभग पूरे शहर में प्रचार-प्रसार की तैयारियां की गई है, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान अलग-अलग विधानसभाओं में रोड शो और जनसभा करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान विधानसभा 5 से अपने जनसंपर्क का आगाज करेंगे, जिसके बाद वे विधानसभा 2 होते हुए, विधानसभा सांवेर, विधानसभा 3, विधानसभा 1, विधानसभा 4 और विधानसभा देपालपुर में अपने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

इन दिनों प्रदेशभर में नगर निगम चुनाव की हलचल तेज है, जहां इसका असर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी देखने मिल रहा है. चुनाव के चलते लगातार प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां चुनाव में प्रचार का अंतिम दौर होने के कारण प्रत्याशी भी अब अपना पूरा दम लगाते दिखाई दे रहे हैं. इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषदों में भी चुनाव का अच्छा-खासा माहौल देखने मिल रहा है, जहां लगातार प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर जनता का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+