Khargone दौरे के साथ CM Mohan Yadav करेंगे नए साल की शुरुआत, सौगातों की लगाएंगे झड़ी

1 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला दिन भर कार्यक्रम सभा एवं आभार रैली को लेकर तैयारी में लगा हुआ है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं एसपी धर्मवीर सिंह ने 31 दिसंकर को दिनभर सभी स्थानों पर सुक्ष्मता से निरीक्षण करते नजर आए और कार्यालय के समस्त कक्षों का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद सभागृह में नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर स्वाती मिश्रा को बैठक व्यवस्था प्रोजेक्टर आदि के बारे में निर्देश दिए।

मंचीय व्यवस्था की नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ एवं जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या को मंच पर बैठने वालों की लिस्ट तैयार कर कुर्सियों पर चिट लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सिंह ने केवल सूची अनुसार अनुमति प्राप्त विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट लोगों को ही मंच पर जाने देने के निर्देश दिए हैं। मंच एवं ग्रीनहाउस तैयार करने हेतु पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण यंत्री विजय पंवार एवं एसडीओ डीके शुक्ला को टेंट मंच समयावधि में तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Ujjain

यह होगा कार्यक्रम

मेलडेरेश्वर के हेलीपैड पर उतरने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खुले वाहन में जन आभार यात्रा में 40 मंचों पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के द्वारा स्वागत किया जाएगा। उक्त आभार यात्रा गेट नंबर 1 के रास्ते नवग्रह मेला मैदान पर आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं जनसभा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करेंगे। जनसभा के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव कलेक्टर कार्यालय में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। जहां सर्वप्रथम कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों के संबंध में संभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

मंत्री कुंवर विजय शाह ने हैलीपेड व कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास केबिनेट मंत्री श्री कुंवर विजय शाह भी 31 दिसंबर को खरगोन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हैलीपेड, कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बड़वाह विधायक श्री सचिन बिरला, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, एसडीएम श्री भास्कर गाचले के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इनका होगा शिलान्यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 14 लोकार्पण एवं 17 शिलान्यास कुल राशि 16699 लाख रुपए।

जल संसाधन विभाग के 02 लोकार्पण राशि 754.69 लाख रुपए

लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण शिलान्यास कुल राशि 588 लाख रुपए

नगर पालिका परिषद खरगोन शिलान्यास कुल राशि 195.19 लाख रुपए व अन्य कार्य

इस प्रकार कुल 45 जिसकी लागत 185 करोड़ रुपए के शिलान्यास एवं भूमिपूजन होगा। साथ ही शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़े- Mahakal दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, साल के आखिरी दिन भक्तों ने किए भस्म आरती दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+