CM Mohan Yadav ने की हालातों को समीक्षा, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति के दिए निर्देश
CM डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की आपूर्ति तथा अति आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की स्थिति के संबंध में समीक्षा की है।
बैठक में इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने बताया कि इंदौर जिले में पेट्रोल,डीजल एवं एलपीजी की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं इंडियन ऑयल कंपनी के डिपो से टैंकरों का निरंतर आवागमन बना हुआ है। अति आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी सामान्य रूप से बनी हुई है। इंट्रा सिटी बस भी रोज की तरह चल रही है।

कुछ ऐसी रही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
वीसी में शामिल सभी जिलों के अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी स्पष्ट निर्देश दिए की प्रदेश में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की कोई भी बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, टैंकरों का मूवमेंट निरंतर रूप से चलता रहे।कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की ऑयल कंपनी के रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्ट ठेकेदार जो टैंकर्स से सप्लाई नहीं कर रहे हैं, उनको कॉन्ट्रैक्ट अवहेलना के लिए तत्काल रूप से नोटिस जारी किए जाएं।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक ड्राइवर 1 से 3 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बस और टैंकर के पहिए थामे रहेंगे। वहीं पेट्रोल पंप पर टैंकर्स ना पहुंच पाने के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं पेट्रोल-डीजल खत्म होने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंच रही है, वैसे ही लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए हैं, जहां लोग अपने वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। इस बीच पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है।
ये भी पढ़े- MP News: हड़ताल के चलते थमे टैंकर के पहिए, पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार












Click it and Unblock the Notifications