MP: 10th की एग्जाम में शातिर ढंग से चल रही थी चिंटिंग, कलेक्टर ने फिल्मी अंदाज में दिया कार्रवाई को अंजाम

एमपी में एग्जाम में चिटिंग का ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हिलाकर रख दिया. खरगोन जिले की अतिदुर्गम पहाड़ी क्षेत्र सिरवेल के परीक्षा केन्द्र पर हैरतअंगेज कारनामे का पर्दाफाश हुआ है।

indore

Recommended Video

    संवेदनशील इलाकों की निगरानी करेगी तीसरी आँख,हुडदंगियों से निपटने पुलिस तैयार

    खरगोन जिले की अतिदुर्गम पहाड़ी क्षेत्र सिरवेल के परीक्षा केन्द्र पर हैरतअंगेज कारनामे का पर्दाफाश हुआ है। यहां पर परीक्षा केन्द्र से कुछ ही दूरी पर सुने मकान में 8 अध्यापक, अतिथि शिक्षक और सहायक शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति कक्षा 10वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर साल्व करते रंगे हाथों पकड़ाए। दरअसल, इस तरह के रैकेट की भनक कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को 6 मार्च को एक मुखबिर के जरिए लगी। कलेक्टर वर्मा ने नाटकीय ढंग से नकल कराने वाले रैकेट को पकड़ने की रूपरेखा बनाई।

    कुछ इस तरह की कार्रवाई

    प्लान के मुताबिक जिला मुख्यालय से एसडीएम और शिक्षा अधिकारी और बीईओ रात में ही प्रायवेट वाहनों से गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने रात गुजारी और अपना काम सुबह से प्रारम्भ किया। कक्षा 10 वीं पास कराने वाले एक रैकेट का जिला प्रशासन द्वारा पर्दाफाश किया गया है। इस पूरी कार्रवाही को लेकर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि अत्यंत गोपनीय सूचना के आधार पर पूरी रूपरेखा तैयार की गई। इस दल को शासकीय वाहनों के बजाय अन्य प्रायवेट वाहनों से रात में ही भेजा गया। जिनकी टीम बनाई गई उन्हें देहाती पहनावे में भेजा गया। रात भर इंतजार के बाद सूचना के आधार पर टीम ने अपना काम शुरू किया।

    परीक्षा केंद्र के पास मकान से होता था खेल

    एसडीएम ओएन सिंह ने बताया कि प्लानिंग के अनुसार सोमवार रात में ही शिक्षा, जनजाति, राजस्व और पुलिस विभाग का अमला पहुँच गया था। मंगलवार को कक्षा 10 वी का सामाजिक विज्ञान के पेपर शुरू होने के बाद केंद्र पर हलचल शुरू हुई। मौका देखकर दल ने अपना काम शुरू किया। परीक्षा केंद्र के पास के ही मकान में करीब 9 लोग उत्तर बनाते हुए पकड़े गए। इसमें 8 शिक्षक भी शामिल थे। जांच के दौान सभी के मोबाइल पर सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र का लिया गया फोटो पाया गया। साथ ही उनके पास से 10 सामाजिक विज्ञान की गाईडे, जिसके पन्ने फटे हुए पाए गए। इसके अलावा मकान के अंद ही ओबजेक्टिव के प्रश्न कार्बन पेपर की सहायता से लिखते पाएं गए।

    ये भी पढ़े- MP: ओलावृष्टि से किसानों की फसल प्रभावित, CM Shivraj का ट्वीट- मामा आपके साथ है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+