Indore news: शहर में एक्टिव हुई चड्डी-बनियान गैंग, गार्ड को कैद कर डकैती की वारदात को दिया अंजाम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर चड्डी बनियान गैंग का खौफ देखने मिला है, जहां शहर के चंदन नगर इलाके में चड्डी बनियान गैंग ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। डकैतों ने डकैती की वारदात को अंजाम गार्ड को कैद में रख कर दिया है।
चड्डी बनियान गैंग ने धार रोड पर एक साथ कई ठिकानों को अपना निशाना बनाया है, जहां से गैंग के सदस्य सोना चांदी के जेवरात लेकर फरार हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए घटनाक्रम में चड्डी बनियान गैंग के सदस्य दिखाई दे रहे हैं, जहां यह डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
घटनाक्रम के बाद इसे सामान्य डकैती माना जा रहा था, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो यह डकैती बेहद ही बड़ी निकली, जिसमें चड्डी बनियान गैंग के सदस्यों ने गार्ड को कैद में रखकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। उधर, डकैती की वारदात का शिकार हुए लोगों ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस चड्डी बनियान गैंग के सदस्यों की तलाश में जुट गई है। चड्डी बनियान गैंग के सदस्य इससे पहले भी कई बार शहर में डकैती की वारदात को अंजाम दे चुके हैं, जहां लगातार चड्डी बनियान गैंग के सदस्य अलग-अलग वारदातों को अंजाम देते नजर आए थे, अब एक बार फिर चड्डी बनियान के सदस्यों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
लगातार सामने आ रही वारदात
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार डकैती की वारदात सामने आ रही है, जहां अलग-अलग तरीकों से डकैती की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इधर, एक बार फिर शहर में चड्डी बनियान गैंग ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है, जहां गैंग के सदस्यों ने धार रोड स्थित एक अपार्टमेंट में डकैती की है। उधर, लगातार बढ़ती डकैती की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है, जहां पुलिस की ओर से लगातार सर्चिंग की जा रही है तो वहीं गैंग के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications