खरगोन हिंसा: एसपी पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी मोहसीन गिरफ्तार
खरगोन, 23 अप्रैल: खरगोन हिंसा में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है, जहां हिंसा के दौरान एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी मोहसिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मोहसीन को पुलिस ने खरगोन के पास कसरावद से पकड़ा है, जहां मोहसिन कसरावद से भागने की फिराक में था, लेकिन उसके वहां से भागने से पहले ही पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया. हिंसा के दौरान आरोपी मोहसिन ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाई थी, जो उनके पैर में लगी थी.

हिंसा में एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे
खरगोन हिंसा के दौरान उपद्रव और आगजनी की सूचना मिलने पर एसपी सिद्धार्थ चौधरी अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ संजय नगर के त्रिवेणी चौक पर पहुंचे थे, जहां उपद्रवी मोहसिन ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी के पर गोली चलाई थी, जो एसपी के पैर में जाकर लगी थी. वहीं इसके बाद से एसपी सिद्धार्थ चौधरी का इलाज जारी है, जहां हाल ही में उनसे प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने मुलाकात की थी. इस दौरान मंत्री कमल पटेल ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी का हाल जाना था.
उपद्रव में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
उपद्रव में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपद्रव में शामिल 106 फरार आरोपियों पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है. वहीं अब तक हिंसा में शामिल 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले में अब तक 60 से ज्यादा एफ.आई.आर दर्ज की जा चुकी है, पुलिस ने उपद्रव में शामिल सभी आरोपियों की लिस्ट जारी कर दी है, जहां अब लिस्ट के आधार पर पुलिस इन आरोपियों की धरपकड़ कर रही है.
एक आरोपी को इंदौर से किया था गिरफ्तार
पुलिस ने उपद्रव में शामिल एक आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है. इंदौर के चंदन नगर से पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी सेजू पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई भी की गई है. खरगोन में हुए उपद्रव के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सेजू उपद्रवियों को दिशा निर्देश देता नजर आ रहा था. वहीं इसके बाद से ही पुलिस को सेजू की तलाश थी.
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications