Video : चलते - चलते कार में लगी आग, देखते ही देखते जिंदा महिला बन गई कंकाल
देवास, 9 अक्टूबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास देवास में उस वक्त दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जब इंदौर के रहने वाले दंपत्ति की कार में अचानक आग लग गई। हादसा इतना गंभीर था कि, जिसने भी देखा वह दंग रह गया। दर्दनाक हादसे में कार सवार महिला जिंदा जल गई तो वहीं पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में पति को इंदौर रैफर किया गया तो वहीं पत्नी का शव कार में ही कंकाल बन गया। हादसा देवास के पास महुदी गांव में हुआ, जहां पति और पत्नी अपने रिश्तेदार से मिलने यहां आए थे, जहां से इंदौर लौटते वक्त कार में अचानक आग लग गई, और भीषण हादसा घटित हो गया।

कुछ इस तरह घटित हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कार में अचानक चलते - चलते आग लग गई देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि, आग की लपटे कार से बाहर निकलने लगी। कार में मौजूद पति और पत्नी में से पति ने कूदकर जान बचाई, तो वहीं पत्नी कार में ही जिंदा जल गई। कार से बाहर कूदे पति भी लगभग 60 प्रतिशत जल गए, जहां इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को देवास के अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने घायल को इंदौर रैफर कर दिया। वहीं अब इंदौर के अस्पताल में घायल का इलाज जारी है।

नहीं मिला महिला को बचाने का वक्त
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा इतना भीषण था, जिसने भी देखा वह देखकर दंग रह गया। कार में अचानक उठी आग की लपटों के बीच महिला जिंदा ही जल गई। पति ने कार के बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि, कार में आग इतनी भीषण थी कि, कार में मौजूद महिला को बचाने का वक्त नहीं मिला। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को जप्त कर जांच के लिए भेजा है, तो वहीं पति का इलाज इंदौर के अस्पताल में है जारी है।

आग के कारणों का नहीं लग सका पता
दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की, जहां प्रारंभिक जांच में फिलहाल आग किन कारणों के चलते लगी इसका पता नहीं लग सकता है, फिलहाल कार में टेक्निकल फॉल्ट के चलते लगने का अनुमान है, लेकिन सही कारण जांच के बाद ही पता लग सकेगा। उधर, पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। वहीं इस हादसे के बाद गांव में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा था। उधर, मृत महिला और घायल पति के परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल था, जहां मौके पर पहुंचे परिजनों ने जैसा ही कार को देखा वैसे ही वह बेसुध हो गए।












Click it and Unblock the Notifications