Khargone में नशे के खिलाफ अभियान को मिलेगी गति, सभी विभागों ने बनाया एक्शन प्लान
खरगोन में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए गुरूवार को कलेक्टर सभागृह में देर शाम बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से होली व अन्य त्योहारों के लिए प्लान तैयार किया गया.

खरगोन में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की अध्यक्षता में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए गुरूवार को कलेक्टर सभागृह में देर शाम बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में होने वाले विभिन्न मादक पदार्थाें के विक्रय और उपयोग पर रोकथाम के लिए रूपरेखा तैयार कर आगामी समय में कार्रवाई की तैयारी की गई। बैठक में मुख्य रूप से होली व अन्य त्योहारों पर शराब व अन्य मादक पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए ठोस कार्य करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
जांच करने पर निर्णय लिया गया
कच्ची शराब में नोसादर के उपयोग न हो इसके लिए हर तरह से आबकारी, पुलिस, वन विभाग और नारकोटिक्स विभाग कार्रवाई करेंगे। इसके हर पहलू पर चर्चा करते हुए निगरानी करने की जानकारी जुटाई गई। इसके पश्चात ऐसी ड्रग जिसमें सीमित मात्रा में नशा होता है उन प्रतिबंधित दवाइयों की निगरानी कर जांच करने पर निर्णय लिया गया। इस मसले पर प्रतिबंधित दवाइयों के स्टॉक और डीलर से निरंतर जानकारी लेने पर चर्चा हुई। कलेक्टर वर्मा ने सामाजिक न्याय विभाग और शिक्षा विभाग को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। स्कूलों में सप्ताह में एक दिन जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए।
गांजे के स्पॉट पर होगी कार्रवाई
बैठक में एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि, गत दिनों में गांजे पर सार्थक कार्यवाहियां हुई है। इसी के आधार पर स्टडी की गई। अब इसमें चिन्हित स्पॉट एरिया में अब ठोस रूप से दो से अधिक विभाग मिलकर कार्रवाई करेंगे। बैठक में उपस्थित नारकोटिक्स इंटेलिजेंट प्रजापति ने चर्चा में बताया कि कुछ नियम संसोधित हुए है। अब पिट प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट फ्रेक्ट्रेकिंग में 2 या 2 से अधिक एनडीपीएस के प्रकरण दर्ज होने पर यह नियम लगाया जा सकेगा। कलेक्टर वर्मा ने जिले के नागरिकों से कहा कि, शहर और जिले को नशे के चंगुल से मुक्त करने के लिए कोई भी व्यक्ति प्रशासन को सूचना दे सकता है। जानकारी देने वाले के नाम व पाते अत्यंत गोपनीय रखें जाएंगे।
ये भी पढ़े- Indore में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया दम












Click it and Unblock the Notifications