Budget 2024: इंदौर की महिलाओं को कैसा लगा बजट, 'लखपति दीदी योजना' का कितना असर, जानिए
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी यानी गुरुवार को संसद में अंतिम बजट पेश किया है। इस बजट में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख घोषणाएं की गई हैं। खास तौर पर इस बजट में लखपति दीदी योजना को लेकर कई तरह की घोषणा की गई है।
लखपति दीदी योजना यानी वह महत्वपूर्ण योजना जिसे महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। लखपति दीदी योजना का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर किया है। वहीं इस योजना का सीधा फायदा भी महिलाओं को मिलता नजर आ रहा है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मोदी सरकार के बजट को लेकर आमजन ने अपनी राय रखी है, जिसमें प्रमुख तौर पर महिलाओं ने बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं का जिक्र करते हुए अपने महत्वपूर्ण राय रखी है। इंदौर की रहने वाली मीना पाल बताती हैं की, केंद्र सरकार का बजट महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं लेकर आया है, जिसमें सबसे प्रमुख लखपति दीदी योजना है। इंदौर की ही रहने वाली प्रतिभा शर्मा बताती है कि, लखपति दीदी योजना से महिलाओं को कई तरह के लाभ मिलेंगे, साथ ही बजट में महिलाओं के लिए जो कुछ प्रमुख घोषणा हुई है, उनका सीधा फायदा भी महिलाओं को मिलेगा।
इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी यादव बताती है कि, वैसे तो बजट में कई तरह की घोषणाएं महिलाओं के लिए की गई है, लेकिन बावजूद इसके महिलाओं को सीधे इन योजनाओं का फायदा मिलने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लक्ष्मी मीणा बताती है कि, लाडली बहन योजना का लाभ मिल रहा है। लखपति दीदी योजना क्या है पता नहीं। केंद्र सरकार का बजट महिलाओं के लिए उपयोगी साबित होगा।
ये भी पढ़े- Budget 2024: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- ये देश के विकास का बजट है












Click it and Unblock the Notifications