लड़की से बात करना इंजीनियर को पड़ा महंगा, लड़कों ने जमकर की पिटाई और तोड़ दिया शरीर का ये अंग

इंदौर, 29 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है, इसका एक उदाहरण एक बार फिर सामने आया, जहां लड़की से बात करना इंजीनियर को महंगा पड़ गया। लड़की से बात करने पर नाराज हुए बदमाशों ने इंजीनियर की जमकर पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं बदमाश बाइक पर इंजीनियर को बैठाकर घर तक ले गए, जहां पूरे परिवार के सामने इंजीनियर को जमकर पीटा गया, और परिवार की महिलाओं ने इसका वीडियो भी बना लिया। पिटाई के बाद जैसे-तैसे इंजीनियर बदमाशों के चुंगल से छूट कर बाहर आया, और पुलिस थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indore

मारपीट के चलते टूट गया इंजीनियर का पैर

लड़की से बात करने का आरोप लगाते हुए बदमाशों ने इंजीनियर को इतना पीटा की इंजीनियर का पैर तक टूट गया। साथ ही इंजीनियर को हार्ट में भी दिक्कत होने लगी, जिसके बाद इंजीनियर अस्पताल में भर्ती हुए, यह घटना लगभग 10 दिन पुरानी बताई जा रही है, जहां अब इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

शहर में बुलंद हो रहे बदमाशों के हौसले

शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते चले जा रहे हैं, जहां लगातार मारपीट जैसी घटनाओं का सामने आने का सिलसिला जारी है, पिछले दिनों भी इसी तरह की मारपीट की घटनाएं सामने आई थी, लेकिन बावजूद इसके ठोस कार्रवाई ना होने के चलते इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। वहीं एक बार फिर इंजीनियर के साथ हुई मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+