Love Affair: दूसरे लड़कों से बात करती थी गर्लफ्रेंड, नाराज बॉयफ्रेंड ने चाकू से किया हमला
मध्यप्रदेश के इंदौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाराज बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से वार कर दिया।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाराज बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से वार कर दिया। इतना ही नहीं चाकू से वार करने के बाद नाराज गर्लफ्रेंड सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मामला शहर की बैराठी कॉलोनी का है, जहां बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को गार्डन में मिलने बुलाया, कुछ देर तक दोनों ने बातचीत की फिर इसके बाद दोनों में विवाद हो गया, जिसके चलते बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को चाकू मार दिया, और वहां से रेलवे ट्रैक पर सुसाइड के लिए पहुंच गया। पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने रेलवे ट्रैक से बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बैराठी कॉलोनी की रहने वाली लड़की पर उसके दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। हमला करने वाला दोस्त मूल रूप से आगरा का रहने वाला है, और इंदौर में काम करता है। बताया जाता है कि युवक, युवती के मामा की दुकान पर काम करता था, जहां युवती का भी आना जाना लगा रहता था। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं कुछ दिनों बाद लड़की ने लड़के से बात करना बंद कर दी, और दूसरे लड़के से दोस्ती कर ली। यह बात लड़के को पसंद नहीं आई, और उसने युवती को मिलने बुलाया और बातचीत करते हुए उसे चाकू मार दिया। वहीं खुद भी सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।
रेलवे ट्रैक से किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक युवती को चाकू मारने के बाद युवक रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने गया था, जहां उसने अपने परिजनों को कॉल किया, और घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जहां पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए लोकेशन ट्रेस कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पुलिस ने युवक से पूछताछ की जहां युवक, पुलिस को यह कहता नजर आया कि, मैं जीना नहीं चाहता मुझे मार डालो। इतना ही नहीं युवक ने युवती के साथ चाकूबाजी को लेकर कहा कि, वह दूसरे लड़कों से बात करती थी, यह उसे पसंद नहीं था, फिलहाल युवती का इलाज अस्पताल में जारी है, तो वहीं पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़े- Indore news: मोबाइल पर गेम खेलकर सोया 4 साल का बच्चा सुबह नहीं उठ सका, मौत बनी रहस्य












Click it and Unblock the Notifications