Indore news: मोबाइल पर गेम खेलकर सोया 4 साल का बच्चा सुबह नहीं उठ सका, मौत बनी रहस्य

इंदौर में 4 साल का बच्चा मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते सो गया। वहीं जब सुबह परिजनों ने बच्चे को उठाने के लिए आवाज दी तो बच्चा नहीं उठा, इसके बाद परिजनों से अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दि

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने नाना के घर आया 4 साल का बच्चा मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते सो गया। वहीं जब सुबह परिजनों ने बच्चे को उठाने के लिए आवाज दी तो बच्चा नहीं उठा, इसके बाद परिजनों से अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे की मौत कैसे हुई चिकित्सक इसकी जांच में जुटे हैं। बताया जाता है कि, बच्चे के नाना ने उसे सुबह 5 बजे चादर ओढ़ाई थी, जिसके बाद जब उन्होंने सुबह 8 बजे बच्चे को देखा तो बच्चे में किसी तरह की हलचल नहीं हुई, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

पूरा मामला इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र के कंदावली इलाके का है, जहां 4 साल के श्रेयांश को उसके नाना इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रेयांश के नाना के मुताबिक वो रात को मोबाइल पर गेम खेलकर सोया था, जिसके बाद उसे सुबह 5 बजे चद्दर ओढ़ाई, वहीं जब सुबह 8 बजे उठाया तो वह नहीं उठा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रेयांश के पिता किसान हैं, जिसके चलते श्रेयांश अपनी मां के साथ अधिकतर समय नाना के घर ही रहता था। यहीं से श्रेयांश की मां यूपीएससी की तैयारी के लिए इंदौर आया-जाया करती थी।

बच्चों को मोबाइल में गेम खेलने की लत

सामान्य तौर पर बच्चों में मोबाइल गेम खेलने की लत लगातार बढ़ती चली जा रही है, जिसके चलते बच्चों के परिजन अक्सर परेशान नजर आते हैं। परिजनों की माने तो श्रेयांश भी मोबाइल चलाकर ही सोया था, जिसके बाद वह नहीं उठ सका। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। पुलिस ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम करा लिया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलने की बात कही है। इंदौर में इससे पहले भी रहस्यमई मौत के मामले सामने आ चुके हैं, जहां इससे पहले एक लड़की के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई थी। गोली कहां से आई और किसने चलाई इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है।

ये भी पढ़े- Omkareshwar Dam: अचानक छूटे पानी से चट्टानों में फंसे 30 लोग, कैसे बची जान, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+