मिशन मध्यप्रदेश पर भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

इंदौर, 10 अगस्त: भारतीय जनता युवा मोर्चा यानी भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या मध्य प्रदेश के दौरे पर आए, जहां उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से की, इंदौर आकर तेजस्वी सूर्या बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन के लिए रवाना हुए। इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी सूर्या का स्वागत किया। इंदौर से उज्जैन तक तेजस्वी सूर्या के स्वागत के लिए कार्यकर्ता नजर आ रहे थे, जहां जगह-जगह तेजस्वी सूर्या का स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तेजस्वी सूर्या के साथ मौजूद रहे।

indore

बाबा महाकाल का किया पूजन अर्चन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इंदौर से उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का दर्शन और पूजन किया। इस दौरान तेजस्वी सूर्या कुछ कार्यकर्ताओं के साथ गर्भ गृह में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे, तो वहीं कुछ कार्यकर्ताओं के बाहर रह जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने गर्भ गृह में घुसने की कोशिश की, जहां इसके चलते मंदिर के बैरिकेट्स टूट गए, तो वहीं थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।

इंदौर आकर की कार्यकर्ताओं से मुलाकात

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या धार्मिक नगरी उज्जैन से बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर लौटे। यहां तेजस्वी सूर्या ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की, इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा मौजूद रहे। वहीं इसके बाद तेजस्वी सूर्या प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। कुल मिलाकर देखा जाए तो भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का मध्यप्रदेश दौरा बेहद ही खास है, जहां तेजस्वी सूर्या ने मिशन 2023 से पहले मालवा निमाड़ के युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है, तो वहीं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत सत्कार के लिए युवा कार्यकर्ताओं में भी जोश दिखाई दिया।

तिरंगा बाइक रैली में हुए शामिल

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भाभरा पहुंचे थे। यहां तेजस्वी सूर्या ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+