MP : पंचतत्व में विलिन हुए उमेश शर्मा, BJP कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

इंदौर, 12 सितंबर : अपने मिलनसार और सादगी भरे व्यवहार से सभी का दिल जीतने वाले बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का पार्थिव देह अब पंचतत्व में विलिन हो चुका है, जहां शंकरबाग स्थित निवास से निकली अंतिम यात्रा में उमेश शर्मा को चाहने वालों का हुजूम उमड़ा, तो वहीं संगठन के प्रति समर्पण का भाव रखने वाले जमीनी कार्यकर्ता की अर्थी को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने कंधा दिया।

indore

दिल का दौरा पड़ने से निधन

सियायत में अपनी वाक कला और कमर्ठ अंदाज के दम पर अलग पहचान बनाने वाले बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जहां शंकरबाग स्थित निवास से निकली अंतिम यात्रा में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने अर्थी को कंधा देकर सेवाभावी कार्यकर्ता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं शंकरबाग से जूनी इंदौर मुक्तिधाम तक निकली अंतिम यात्रा में उमेश शर्मा को चाहने वालों का हुजूम उमड़ा, जहां हर कोई उमेश शर्मा अमर रहे का नारा लगाते हुए भावुक नजर आ रहा था। जूनी इंदौर मुक्तिधाम पहुंची अंतिम यात्रा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सक्रिय नेता थे उमेश शर्मा

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रहे उमेश शर्मा के सियासी जीवनकाल पर एक नजर डालें तो वे छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहे। वे विद्यार्थी परिषद में रहे और अच्छे वक्ता के रूप में कई उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने ढाई सौ से ज्यादा डिबेट कॉम्पिटिशन में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को विजय दिलाई। वे मंडल अध्यक्ष, भाजुयमो महामंत्री, नगर मंत्री, प्रदेश संयोजक आदि पदों पर रहे। उन्हें हिंदी के साथ-साथ कई भाषाओं का खासा ज्ञान था। वे प्रभात झा, नरेंद्रसिंह तोमर, राकेश सिंह व वीडी शर्मा के अध्यक्षीय काल में प्रदेश प्रवक्ता रहे। वहीं अब उमेश शर्मा की सिर्फ यादें कार्यकर्ताओं के साथ हैं, जहां अपने पूरे राजनैतिक जीवन काल में शर्मा ने मिलनसार व्यवहार और सादगी पूर्ण अंदाज से कार्यकर्ताओं का दिल जीतने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+