Lok Sabha Election: इंदौर में कितने वोटों से होगी BJP की जीत, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया चौंकाने वाला आंकड़ा
सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी ने जनसंपर्क आगाज कर दिया है, जहां बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने अपने जनसंपर्क की शुरूआत विधानसभा एक से की है। अबकी बार इंदौर के चुनाव की कमान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने हाथों में रखी है, यही कारण है की अबकी बार इंदौर से विजयवर्गीय ने जीत का लक्ष्य भी 8 लाख वोटों का रखा है। वहीं विजयवर्गीय ने खुद की विधानसभा एक से 1 लाख वोटों की जीत का दावा ठोंका है।
सियासत में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने में माहिर विजयवर्गीय के इस लक्ष्य निर्धारण के बाद अब कांग्रेस के हौंसले ध्वस्त नजर आ रहे हैं, जहां कांग्रेस की ओर से अभी तक शहर में कोई खास अभियान लोकसभा चुनाव को लेकर शुरू नहीं किया गया है। बहरहाल, विजयवर्गीय की ओर से निर्धारित किए गए लक्ष्य को कार्यकर्ता हासिल कर पाते हैं या नहीं। ये आने वाला वक्त बताएगा।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, इंदौर में 8 लाख का लक्ष्य दिया है। विधानसभा 1 में 1 लाख से ऊपर से जीतेंगे। 1 लाख से ऊपर डेढ़ भी हो सकता है, 2 भी हो सकता है। पूरे लोकसभा में 8 लाख से जीतेंगे। ये हमारा टारगेट है। कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह है। हर देशवासी चाहता है की अगर भारत को कोई आगे बढ़ा सकता है तो वो नरेंद्र मोदी हैं।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जीतू पटवारी बड़े नेता हैं, बड़े नेता के बारे में कुछ कमेंट करूं ये अच्छी बात नहीं है, जिस दिन वो अध्यक्ष बने थे उस दिन से आज तक प्रदेश में कांग्रेस के आधे ही कार्यकर्ता रह गए हैं, आधे तो हैं ही नहीं, जब कार्यकर्ता ही नहीं हैं, उनके पास तो कैसे जीतेंगे, उनके नेता पर विश्वास नहीं है, कब क्या बोलते हैं?, आप कांग्रेस का मैनिफेस्टो उठाकर देख लिजिए, ऐसा लगता है, कोई वामपंथी ने बनाया है, या मुस्लिम लीग ने बनाया है। ऐसा उनका पूरा की पूरा घोषणा पत्र है। देश के बारे में कोई चिंतन नहीं है उनका कुर्सी के बारे में चिंतन है।
ये भी पढ़े- 'जनता रिस्पॉन्स नहीं करे तो तबियत खराब हो जाती है', कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर तंज कसा












Click it and Unblock the Notifications