Indore News: BJP पार्षद के घर हुए हमले का Video Viral, मां और दादी के सामने बेटे से की मारपीट
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब BJP पार्षद कमलेश कालरा के घर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में कमलेश कालरा के पुत्र को चोट आई थी, तो वहीं कमलेश कालरा के नाम की पट्टी बदमाशों ने उखाड़ फेंकी थी।
वहीं इस घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बदमाश BJP पार्षद कमलेश कालरा के घर उनके बेटे के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कमलेश कालरा की पत्नी और मां बदमाशों को समझ रही है, लेकिन बावजूद इसके बदमाश समझने के लिए तैयार नहीं है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो BJP पार्षद कमलेश कलर के घर हुए हमले वाले दिन का बताया जा रहा है, जहां इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, कुछ बदमाश भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर घुसते हैं, और बेटे से मारपीट करने के साथ-साथ अभद्रता करते हैं। यह देख BJP पार्षद की पत्नी और मां उन्हें रोकने का प्रयास करती है, लेकिन बदमाशों उन्हें अपशब्द कहते हुए घर के बाहर आ जाते हैं, और घर के बाहर लगी पार्षद की नेम प्लेट उखाड़ फेंकते हैं। वीडियो में लगभग 20 से 30 बदमाश पार्षद के घर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में BJP पार्षद ने पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है, जहां पुलिस CCTV कैमरे के आधार पर बदमाशों को तलाश कर रही है। इधर, इस पूरे मामले पर सियासत गिरफ्तार पड़ रही है, जहां आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। बहरहाल, इस पूरे मामले पर आगे क्या कुछ ठोस कार्रवाई होती नजर आती है, यह देखने वाली बात होगी।
ये भी पढ़े- Indore: पार्षद और MIC मेंबर के बीच विवाद में BJP संगठन की एंट्री, लिया सख्त एक्शन












Click it and Unblock the Notifications