BJP का इलेक्शन मोड़, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ली पार्षद प्रत्याशियों की बैठक!

इंदौर, 27 जून: नगर निगम चुनाव के बीच अब बीजेपी इलेक्शन मोड़ में नजर आ रही है, इस बीच प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी इंदौर आए, जहां उन्होंने पार्षद प्रत्याशियों की बैठक लेकर जीत के खास टिप्स दिए, तो वहीं विधानसभा वार बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा. चुनाव तैयारियों का जायजा लेने इंदौर आए संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सबसे पहले बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पार्षद प्रत्याशियों के साथ बैठक की, इस बैठक में शहर के सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के साथ ही नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला और महेंद्र हार्डिया समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. बैठक में हितानंद शर्मा का एक्शन मोड़ देखने मिला, जहां उन्होंने सभी पार्षद प्रत्याशियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की, और जीत को लेकर खास टिप्स भी दिए.

indore

विधानसभा वार कार्यकर्ताओं की बैठक

पार्षद प्रत्याशियों की बैठक के बाद संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का काफिला आगे बढ़ा, जहां उन्होंने विधानसभा 2,4 और 5 में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कार्यकर्ताओं में जोश भरा, इस दौरान बैठकों में कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी संख्या दिखाई दे रही थी. नगर निगम चुनाव के बीच अब बीजेपी इलेक्शन मोड़ में नजर आ रही है, जहां खुद संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने इंदौर आकर पार्षद प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली है.

मैदान में उतरेंगे BJP के ये स्टार प्रचारक

बीजेपी के खेमे में स्टार प्रचारकों की कोई कमी नहीं है, क्योकीं यहां सत्ता और संगठन से जुड़े चेहरे ही स्टार की भूमिका में अक्सर नजर आते हैं. बीजेपी की ओर से इंदौर में बतौर स्टार प्रचार सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा चुनाव प्रचार करने आ सकते हैं, जहां इसके लिए अब तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+