Indore में ट्रैफिक पुलिस का 'रोको-टोको अभियान', बैगर हेलमेट पकड़ाने पर लोगों ने बनाए बहाने

इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए रोको-टोको अभियान चलाएगा गया है।

indore

Recommended Video

    इंदौर: यातायात पुलिस हुई हाईटेक,चालानी कार्रवाई पर नजर रखेगी तीसरी आंख

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर, मनीष कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर की विभिन्न टीमों द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए रोको-टोको अभियान चलाएगा गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हेलमेट के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना है, क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का सबसे मुख्य कारण सिर में चोट लगना होता है। अभियान की शुरुआत "यातायात प्रबंधन जोन-1" के वैशाली नगर वार्ड से की गयी थी, जहाँ बेरिकेट्स लगाकर बैनर, माइक से एनाउंस, तख्तियों के माध्यम से दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने के लिए अपील की गयी।

    कुछ इस तरह चला अभियान

    यातायात प्रबंधन पुलिस को रहवासियों और जिम्मेदार नागरिकों का बढ़ चढ़कर सहयोग मिला था। इसी प्रकार यातायात प्रबंधन जोन-2 के गोयल नगर क्षेत्र में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने अभियान के दौरान जिम्मेदार नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर ही वाहन चलाने की अपील की है। घर से दो पहिया वाहन पर निकले तो हेलमेट अवश्य लगाएं। मंगलवार को सभी क्यूआरटी टीमों के साथ अभियान के दौरान चिन्हित 12 पॉइंट पर टीम मौजूद रही। उन लोगों को रोका टोका जाएगा, जो हेलमेट के बिना वाहन लेकर निकले है, उन्हें वापस घर से हेलमेट लगाकर आने के लिए भेजा।

    वाहन चालकों ने अलग-अलग बहाने दिए

    अभियान की खासियत रही की इस दौरान कोई भी चालानी कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों ने इस दौरान हेलमेट ना लगाकर निकले वाहन चालकों की जानकारी भी अपने पास एक रजिस्टर में रखी। यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान वाहन चालक हेलमेट ना लगाने को लेकर पुलिस को अलग-अलग बहाने बताते रहे, जहां किसी ने हेलमेट लगाने पर बाल उड़ जाने की बात कही तो किसी ने हेलमेट में गर्मी होने तक के बहाने दिए। वहीं पुलिस ने सभी को समझाइश दी और हेलमेट को जीवन के लिए बेहद जरूरी बताते हुए इसका उपयोग करने की बात कही है।

    ये भी पढ़े- Anupama में किंजल का किरदार निभाने वाली निधी शाह ने किए Mahakal दर्शन, कही ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+