MP: महापौर की इलेक्ट्रिक कार में सवार हुए BJP के दिग्गज, दिया खास संदेश

इंदौर, 29 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इन दिनों एयर क्वालिटी में सुधार को लेकर अलग-अलग तरह के प्रयास करते नजर आ रहा है, जहां इन्हीं प्रयासों को रफ्तार देने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद इलेक्ट्रिक वाहनों में ही सवारी करते नजर आते हैं, जहां शपथ ग्रहण के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव की इलेक्ट्रिक कार भी चर्चाओं का विषय बनी थी। वहीं अब इंदौर प्रवास पर आए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव की इलेक्ट्रिक कार में सवारी करते हुए, शहर का भ्रमण किया। इस दौरान वीडी शर्मा के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे नजर आ रहे थे।

जमकर की इलेक्ट्रिक कार की तारीफ

जमकर की इलेक्ट्रिक कार की तारीफ

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने इंदौर आए थे, जहां उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की इलेक्ट्रिक कार में सवारी करते हुए इस इलेक्ट्रिक कार की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं वह महापौर पुष्यमित्र भार्गव की इलेक्ट्रिक कार में घूम कर कई नेताओं से मिले, और शहर का भ्रमण भी किया। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि, आज हमारे महापौर के साथ उनके इलेक्ट्रिक व्हीकल में उनके साथ बैठकर गया, उसकी अलग ही आनंद की अनुभूति है। इंदौर के महापौर की एक अच्छी शुरुआत है पर्यावरण की दृष्टि से।

एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार पहली प्राथमिकता

एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार पहली प्राथमिकता

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर वैसे तो स्वच्छता के मामले में नंबर वन है, लेकिन शहर में वायु प्रदूषण को कम करना बड़ी चुनौती है, जिसे लेकर इंदौर नगर निगम में लगातार काम कर रहा है। इस बीच शहर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से इलेक्ट्रिक कार का उपयोग करना, इस बात का संदेश है कि, शहर अब वायु प्रदूषण कम करने को लेकर काम करेगा, जहां शहर का वायु प्रदूषण कम करना नगर निगम की पहली प्राथमिकता होगी, तो वहीं स्वच्छता के नंबर वन पायदान पर बने रहने की भी पुरजोर कोशिश की जाएगी।

इलेक्ट्रिक कार के फायदे

इलेक्ट्रिक कार के फायदे

बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड इन दिनों देश में लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां लोग अब पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कार के बजाय इलेक्ट्रिक कार पसंद करते हैं। इलेक्ट्रिक कार के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा है कि, यह कार प्रदूषण नहीं करती। साथ ही इलेक्ट्रिक से चलने वाली कार कम चार्जिंग में ज्यादा किलोमीटर चलने का दम रखती है। यही कारण है कि, लोग अब इलेक्ट्रिक कार को पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+