Indore News: मनोचिकित्सालय में सज्जन सिंह वर्मा का इलाज करवाएंगे BJP नेता, चौंकाने वाला कारण बताया
इंदौर में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा द्वारा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर दिए ओछे बयान को लेकर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
मिश्रा ने कहा कि, सज्जन सिंह वर्मा आलोचना के नहीं बल्कि दया के पात्र है। उन्होंने कहा कि, सज्जन सिंह वर्मा अपने आका कमलनाथ के साथ भाजपा में आने के लिए कमर तोड़ कोशिश कर रहे थे, पर भाजपा के ठुकराने के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

अपनी बात रखते हुए सुमित मिश्रा ने कहा कि, सज्जन सिंह वर्मा दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार करके भाजपा में आने के लिए लालायित थे। उन्होंने ट्विटर और FB पर से अपनी प्रोफाइल से कांग्रेस का चुनाव चिन्ह और सोनिया और राहुल गांधी के फोटो भी हटा लिए थे, पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बयान देकर उनके और कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे बंद करवा दिए। इससे सज्जन वर्मा को जो आघात लगा उससे वो अभी तक उबर नहीं पाए है। भाजपा में आना उनके जीवन का सपना था इस सपने के टूटने के गम में उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। उनसे जुड़े लोग बताते है कि वो राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह, भंवर जितेंद्र सिंह और जीतू पटवारी को भी भद्दी गाली देते है।
मिश्रा ने कहा कि, कैलाश विजयवर्गीय जी ने अपने संकल्प और समर्पण के बल पर इंदौर के विकास को नई दिशा दी है। वो मध्यप्रदेश के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक है। उन पर ओछी टिप्पणी करके सज्जन आसमान पर थूकने की कोशिश करते है जिससे उनका ही मुंह खराब हो रहा है। मिश्रा ने कहा कि, उन्होंने बैंगलुरु और आगरा के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान में वर्मा के लिए अपॉइंटमेंट लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पूर्व पार्षद और सज्जन वर्मा के भतीजे अभय वर्मा और अन्य परिजनों से कहा कि, उन्हें सज्जन वर्मा की हालत समझकर उन्हें इस प्रक्रिया को पूर्ण कर वहां ले जाकर चेकअप और इलाज करवाना चाहिए। मिश्रा ने कहा कि, कैलाश जी बहुत सहृदय है, यदि वर्मा चाहे तो कैलाश जी आगरा, बेंगलूर या रांची में उनके उपचार की संपूर्ण व्यवस्था करवा देंगे।
ये भी पढ़े- Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बंधवाई राखी, मुस्लिम बहनों ने दिया खास आशीर्वाद












Click it and Unblock the Notifications