Kamal nath ने पत्रकारों के साथ किया गलत व्यवहार, कैलाश विजयवर्गीय ने साधा निशाना

इंदौर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बदसलूकी करते हुए अभद्र भाषा इस्तेमाल की, जहां कमलनाथ के इस रवैये का भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है। कमलनाथ के इस व्यवहार से पत्रकार भी नाराज नजर आए, जहां पत्रकारों ने कमलनाथ के कार्यक्रम का बहिष्कार किया है.

वहीं अब इस मुद्दे पर सियासत का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, जहां बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ के इस व्यवहार को 84 के दंगों को भड़काने वाली मानसिकता का प्रदर्शन बताया है। साथ ही उन्होंने कमलनाथ के द्वारा किए गए व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है।

Indore

विजयवर्गीय ने साधा निशाना

इंदौर में आयोजित मातंग समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अचानक पत्रकारों पर भड़क गए, जहां उन्होंने मंच से ही पत्रकारों को कार्यक्रम से जाने तक की बात कह डाली। वहीं अब कमलनाथ के इस व्यवहार पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा है, जहां विजयवर्गीय कहा कि, ये 84 के दंगों को भड़काने वाली मानसिकता का प्रदर्शन है, मैं कमलनाथ के द्वारा किए गए व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

विजयवर्गीय ने कही ये बात

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, कमलनाथ ने जो व्यवहार किया है, वह व्यवहार आपातकाल की मानसिकता का परिचायक है, वह व्यवहार 84 के दंगों को भड़काने वाले मानसिकता का प्रदर्शन है। इसलिए आज कमलनाथ ने जो इंदौर में हमारे पत्रकार बंधुओ के साथ व्यवहार किया है, उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बदसलूकी करते हुए अभद्र भाषा इस्तेमाल की, जहां कमलनाथ के इस रवैये का भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़े- Indore news: कमलनाथ ने पत्रकारों से की बदसलूकी, मंच से बोले- जाना हो जाएं, फर्क नहीं पड़ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+