MP Assembly Election 2023 की तैयारी, इंदौर में निकलेगी BJP की जन आशीर्वाद यात्रा

इंदौर स्थित जावरा कंपाउंड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम जी के मार्गदर्शन में आगामी 'जन आशीर्वाद यात्रा' को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यात्रा संयोजक शंकर लालवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व ने जनता तक पहुंचने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा का रोड मैप तैयार कर लिया है।

यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क के साथ सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं अन्य संगठनों को भी आमंत्रित किया जायेगा।

Indore

पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेगी

प्रदेश में भाजपा संभाग स्तर पर पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेगी। प्रदेश में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर और विंध्य-बुंदेलखंड से जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगी। यात्राओं के लिए मध्य प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय टोली के साथ संभागीय, जिला और विधानसभा स्तरीय समिति घोषित कर दी है। इंदौर संभाग की समिति में यात्रा के संयोजक शंकर लालवानी, सहसंयोजक जयपाल चावड़ा, सदस्य विजय शाह, तुलसी सिलावट, नागर सिंह चौहान, गुमान सिंह डामोर, रंजना बघेल, गोलू शुक्ला, दीपक जैन टीनू, अमरदीप मौर्य, मोहित वर्मा को बनाया गया। इसकी शुरुआत की तारीख का निर्णय होना अभी बाकी है। संभवत 2 या 3 सितंबर को यात्रा की शुरुआत की जाएगी। यात्रा के माध्यम से भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर पहुंचेगी।

उत्साह का वातावरण बनाया जाएगा

यात्रा के सह संयोजक जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी की इस 'जन आशीर्वाद यात्रा' के माध्यम से उत्साह का वातावरण बनाया जाएगा। इसके पहले दो बार उज्जैन से इस यात्रा को प्रारंभ किया गया था। इसी तरह इस बार भी इस यात्रा को धार्मिक स्थल से प्रारंभ किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि, भाजपा का उद्देश्य इस यात्रा के जरिए विधान सभा चुनाव से पहले 230 सीट पर यात्रा कर ज्यादा से ज्यादा जन समर्थन प्राप्त करना है।

ये भी पढ़े- Kailash vijayvargiya ने दिए संकेत, कब तक आएगी BJP प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+