Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP का OBC कार्ड, MP से राज्यसभा के लिए कविता पाटीदार को बनाया प्रत्याशी!

इंदौर, 30 मई: आखिरकार बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए जाने वाले प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया, जहां बीजेपी ने राज्यसभा के लिए ओबीसी वर्ग से आने वाली कविता पाटीदार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. कविता पाटीदार बीजेपी की अनुभवी नेत्री मानी जाती हैं. वर्तमान में कविता पाटीदार बीजेपी के प्रदेश महामंत्री पद पर अपनी जिम्मेदारियां संभाल रही थी, जहां इससे पहले कविता पाटीदार जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी है.

Recommended Video

    Rajya Sabha Election 2022: BJP ने कई वरिष्ठ नेताओं को क्यों किया अनदेखा ? | वनइंडिया हिंदी
    indore

    महिला और ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश

    वर्तमान में निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रही सियासत के बीच बीजेपी ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलने की कोशिश की है, जहां बीजेपी ने कविता पाटीदार को राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए, ओबीसी वर्ग को साधने का प्रयास किया है. साथ ही साथ कविता पाटीदार को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब महिलाओं का विश्वास भी बीजेपी पर बढ़ सकता है.

    दूसरी सीट को लेकर बदले समीकरण

    बीजेपी ने एक बार फिर तमाम दिग्गजों के नामों को नजरअंदाज हुए चौंकाने वाला निर्णय लिया, जहां बीजेपी ने कविता पाटीदार को राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं अब राज्यसभा की दूसरी सीट के लिए समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी राज्यसभा की दूसरी सीट के लिए किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है. इस पर सभी की नजर रहेगी.

    पिता रह चुके हैं पटवा सरकार में मंत्री

    बीजेपी की ओर से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाई गई कविता पाटीदार इंदौर से आती हैं. कविता पाटीदार के पिता स्वर्गीय भेरुलाल पाटीदार बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते थे. वे पटवा सरकार में मंत्री रह चुके थे. पिता के निधन के बाद कविता पाटीदार ने सियासत में कदम रखा, और देखते ही देखते कविता पाटीदार मध्य प्रदेश में बीजेपी का बड़ा नाम बन गई.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+