Indore News: NOTA के पोस्टर देख भड़की BJP पार्षद, बीच सड़क पर जमकर हुआ बवाल
सियासत के गढ़ इंदौर में इन दिनों चुनावी हलचल रफ्तार पकड़ रही है, जहां कांग्रेस लगातार NOTA के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से कर रही है। इधर, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें BJP पार्षद संध्या यादव ऑटो रिक्शा पर लगे NOTA के पोस्टर को फाड़ती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह ऑटो चालकों से इस तरह की मुहिम का समर्थन न करने की अपील भी कर रही है।
यह वीडियो कहां का है, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इस वीडियो में नजर आ रही महिला, BJP पार्षद संध्या यादव हैं। वहीं पार्षद संध्या यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को पोस्ट भी किया है। इधर, इस वीडियो के सामने आते ही सियासत में हलचल पैदा हो गई है, जहां कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चुनावी हलचल दिखाई दे रही है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की ओर से नामांकन वापस लेने और BJP का दामन थामने के बाद अब सियासी समीकरण बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सियासी समीकरण पर एक नजर डालें तो अब BJP मतदान प्रतिशत बढ़ाने की ओर देख रही है, तो वहीं कांग्रेस ने NOTA को अपना समर्थन दे दिया है।
BJP नेताओं की ओर से लगातार बैठक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से शहर भर में नोटा का बटन दबाने के लिए जिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अब धीरे-धीरे कांग्रेस का यह अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर में अब सियासत अलग ट्रैक पर जाती हुई नजर आ रही है, जहां BJP मतदान प्रतिशत बढ़ने पर मंथन कर रही है, तो वहीं कांग्रेस NOTA का बटन दबाने की अपील जनता से कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: क्या NOTA बिगड़ेगा BJP का गणित?, मैदान में कांग्रेस हुई मजबूत












Click it and Unblock the Notifications