Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: क्या NOTA बिगड़ेगा BJP का गणित?, मैदान में कांग्रेस हुई मजबूत

Lok Sabha Election: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चुनावी हलचल दिखाई दे रही है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की ओर से नामांकन वापस लेने और BJP का दामन थामने के बाद अब सियासी समीकरण बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सियासी समीकरण पर एक नजर डालें तो अब BJP मतदान प्रतिशत बढ़ाने की ओर देख रही है, तो वहीं कांग्रेस ने NOTA को अपना समर्थन दे दिया है।

BJP नेताओं की ओर से लगातार बैठक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से शहर भर में नोटा का बटन दबाने के लिए जिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अब धीरे-धीरे कांग्रेस का यह अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

Indore

सियासी घटनाक्रम से पहले 8 लाख वोटों की जीत का दावा ठोंक रहे BJP नेताओं के सामने अब मतदान प्रतिशत चिंता बना हुआ है। इसी के चलते लगातार BJP संगठन अब मतदान प्रतिशत बढ़ने पर जोर दे रहा है। दूसरी तरफ प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद सियासी संकट में नजर आई कांग्रेस अब NOTA के सहारे चुनाव मैदान में नजर आ रही है, जहां कांग्रेस नेताओं को अबकी बार NOTA के पक्ष में लाखों वोट मिलने की उम्मीद है। इसी के चलते लगातार कांग्रेस की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ-साथ लोगों को NOTA का बटन दबाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

शहर और जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने NOTA के समर्थन में जन जागरूकता अभियान चलाए जाने का खास प्लान तैयार किया है। उधर, BJP की ओर से भी संभाग कार्यालय पर बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें तमाम दिग्गज नेताओं ने बैठकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर मंथन किया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर में अब सियासत अलग ट्रैक पर जाती हुई नजर आ रही है, जहां BJP मतदान प्रतिशत बढ़ने पर मंथन कर रही है, तो वहीं कांग्रेस NOTA का बटन दबाने की अपील जनता से कर रही है।

ये भी पढ़े- PM MODI को देखते ही रोने लगी BJP कार्यकर्ता, मिला बेहद खास रिएक्शन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+