MP के इस शहर में बन गई BJP की नगर सरकार, कौन बनेगा सभापति ये है बड़ा सवाल

इंदौर, 22 जुलाई: सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी की नगर सरकार बन गई है, जहां अब एमआईसी मेंबर और निगम सभापति किसे बनाया जाए इसे लेकर मंथन का सिलसिला जारी है। आखिरकार सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर को अपनी नई निगम सरकार मिल गई है, जहां बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव रिकॉर्ड जीत हासिल कर इंदौर शहर के महापौर बन गए हैं। उधर, अब निगम की नई सरकार में सभापति कौन बनेगा इसे लेकर मंथन का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां सभापति बनने की रेस में वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र राठौर का नाम सबसे आगे नजर आ रहे हैं, वहीं इसके बाद मुन्ना लाल यादव, निरंजन सिंह चौहान और अश्विनी शुक्ला के नाम भी सभापति बनने की रेस में शामिल नजर आ रहे हैं।

indore

नए चेहरे को भी मिल सकता है मौका

बीजेपी ने इस बार इंदौर नगर निगम चुनाव में कई युवा चेहरों को मौका दिया, जिसमें खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव एक युवा चेहरे के रूप में इंदौर की जनता के सामने थे, जहां जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें इंदौर शहर के विकास की कमान सौंपी है, तो वहीं इसके बाद अब एक बार फिर बीजेपी नगर निगम सभापति के लिए भी किसी नए चेहरे पर दाव लगा सकती है, जहां यह नया चेहरा कौन होगा इसका खुलासा कुछ दिनों बाद हो जाएगा।

BJP जल्द कर सकती है MIC और सभापति की घोषणा

इंदौर नगर निगम चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने बाजी मारी है, जहां बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं इसके बाद अब एमआईसी बनाने के लिए संगठन का मंथन जारी है, जहां एक बार फिर संगठन एमआईसी बनाने के लिए नया प्रयोग कर सकता है, जिसमें अनुभवी चेहरों के साथ-साथ युवाओं को भी मौका दिया जा सकता है। बहरहाल, अब देखना होगा कि बीजेपी के आखिर वो कौन से ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें एमआईसी में शामिल करती है।

BJP ने हासिल की है रिकॉर्ड जीत

बीजेपी के महापौर प्रत्याशी रहे पुष्यमित्र भार्गव अब इंदौर के महापौर बन चुके हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करते हुए नया इतिहास कायम किया है। इतना ही नहीं पुष्यमित्र भार्गव की महाविजय के साथ बीजेपी ने जीत का पंच भी लगा दिया है। एमपी का दिल कहे जाने वाले शहर इंदौर को अपनी नई निगम सरकार मिल चुकी है, साथ ही अपनी जिंदादिली के लिए अलग पहचान रखने वाले शहर इंदौर को पुष्यमित्र भार्गव के रूप में अपना नया महापौर भी मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+